Rajasthan Police Admit Card :राजस्थान पुलिस भर्ती हेतु आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था , जल्द ही उनका इंतज़ार खत्म होने वाला है। आप सभी को सूचित कर दें कि Rajasthan Police Admit Card 2022 कभी भी जारी हो सकता है। राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन मई माह में होना है। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 13 मई से लेकर 16 मई 2022 तक आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में जाने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। जिसे जल्द ही विभाग द्वारा जारी कर दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद है की मई माह के पहले सप्ताह के अंत तक कभी भी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।
Table of Contents
Rajasthan Police Admit Card
राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड 2022 विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें police.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीद की जा रही है की अब कभी भी एडमिट कार्ड जारी किये जा सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु ये परीक्षा 32 जिलों के 470 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 18 लाख से भी अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। प्रत्येक पद पर लगभग 400 उम्मीदवारों का आवेदन है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 4,438 कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ऐसे करें राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 हेतु एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। यदि आप भी इस बार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक एक्टिव होते ही आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- अब आप होम पेज पर करंट रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर जाएँ।
- इस के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट तक स्क्रॉल करें।
- अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अगला पेज खुलेगा।
- आप को यहां पहले लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- यहाँ आप को अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
- इस के बाद आप की स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगा।
- इसके बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा
आप की जानकारी के लिए बता दें की राजस्थान की कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 मई से शुरु होकर 16 मई 2022 तक चलेगी। ये परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित होगी। सभी उम्मीदवारों को सही जवाब ओएमआर शीट पर आंसर मार्क करने होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे जिनके कुल 150 अंक होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक और गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें पीईटी के लिए आमंत्रित किया जाएगा और पीईटी में 5 गुना अधिक उम्मीदवारों को आमंत्रण दिया जाएगा।
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।