Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2023: किसान कर्ज माफ़ी की नई लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना नाम

राजस्थान सरकार द्वारा छोटे और सीमान्त किसानो को लाभ देते हुए ऋण माफ़ी (Rajasthan Kisan Karj Mafi) की घोषणा गयी है जो की इन छोटे और सीमान्त किसानो को न सिर्फ असंगठित क्षेत्रों के ऋण से मुक्ति दिलाएगा बल्कि उन्हें आगे से अपने वित् को बेहतर तरीके से उपयोग करने के तरीके भी सीखायेगा।

इससे न सिर्फ उन्हें अपने ऋण से मुक्ति मिलेगी बल्कि वह मुक्त होकरअपना कार्य कर सकते है और अपना उत्पाद बढ़ा सकते है। सरकार द्वारा आवेदनकर्ता यदि पात्र पाया जाता है तो सरकार द्वारा उसके 2 लाख रुपया तक के ऋण की माफ़ी की जायेगी। यह योजना किसानों को राहत पहुंचाने वाली है।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2023: किसान कर्ज माफ़ी की नई लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना नाम
Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2023

जिन भी किसान लाभार्थियों ने किसान कर्ज माफ़ी योजना में अपना आवेदन किया था वे लोग अपना लिस्ट में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना नाम लिस्ट में देख पाएगा। इस लिस्ट के जरिये आपको यह पता चलेगा की किन किसानों को कितना लोन माफ़ किया गया है और कब तक का माफ़ किया है।

जिन किसानों का नाम किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट में आएगा सिर्फ उन्हीं का लोन माफ़ किया जाएगा। जो किसान भाई इस योजना से वंचित रह गए हों उन्हें भी जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर लेना चाहिए और फिर वे लोग भी अपना नाम लिस्ट में देखे पाएंगे और इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana Highlights

आर्टिकलRajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2023
वर्ष2023
योजनाराजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों का कृषि ऋण माफ़ करना
आधिकारिक वेबसाइटlwa.rajasthan.gov.in

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana की आवश्यकता

जैसे की हम जानते है की छोटे और सीमान्त किसान जो की छोटी जोत के मालिक होते है कृषि कार्यो हेतु असंगठित क्षेत्रों से कर्ज लेते है। इन छोटी जमीनों निर्भर यह किसान अलग अलग कृषि व्यय हेतु वित्तीय आवश्यकता पूरी करने के लिए जो कर्ज लेते है उसे चुका नहीं पाते और कर्ज के दुष्चक्र में फंस जाते है।

सरकार द्वारा इन छोटे और सीमान्त किसानो को उबारने के लिए शुरू की गयी यह योजना उन्हें कर्ज के जाल से भी मुक्ति दिलाएगी और उन्हें गरिमा का जीवन जीने का भी मौका देगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक शर्तें

अगर आप भी Rajasthan Kisan Karj Mafi योजना मे आवेदन करना चाहते है तो निम्न शर्तें जानना आवश्यक है।

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का निवासी होना आवश्यक है अतः आपके पास स्थाई निवेश प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा रुपए 2 लाख तक के ही कर्ज माफ़ी की घोषणा की गयी है।
  • इस योजना के तहत सिर्फ छोटे और सीमान्त किसानो को ही ऋण माफ़ी का लाभ मिलेगा।
  • इसके तहत सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी बैंको एवं सहकारी संस्थाओं से ही कर्ज माफ़ी हो सकेगी।
  • आवेदक को सिर्फ फसलों हेतु ही कर्ज माफ़ी मिलेगी अन्य कृषि प्रयोजनों जैसे की कीटनाशक ,कृषि उपकरण अदि हेतु यह योजना मान्य नहीं है।

क्या आप भी है पात्र

अगर आप भी इस योजना के तहत ऋण माफ़ी चाहते है तो आपको सरकार द्वारा निम्न शर्तो को पूरा करना आवश्यक है इसके पश्चात ही आप इस योजना में आवेदन केरने के लिए पात्र है।

  • आपका राजस्थान प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है अर्थात आपको राजस्थान का स्थाई निवासी होना आवशयक है।
  • आप पेशे से कृषक होने चाहिए।
  • आप सीमान्त और लघु कृषक के दायरे में आने चाहिए।
  • आपके पास कम से कम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि होनी चाहिए।

राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट कैसे देखें

अगर आप भी इस योजना की लिस्टदेखना चाहते है तो आप इन चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते है।

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lwa.rajasthan.gov.in जाना होगा। इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट
  • अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिसमें आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट
  • इस पेज में आपको बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, पेक्स के नाम आदि जानकारियां ध्यानपूर्वक देनी है।
  • ये सभी डिटेल्स देने के बाद आप इस सबमिट कर दें अब आपके सामने लिस्ट खुलेगी जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana आवेदन की स्थिति देखें

अगर आप किसान कर्ज माफ़ी योजना में अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • योजना की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। जहाँ पर आपको Information का तब दिखाई देगा आपको उसपे क्लिक करना है।
  • क्लिक करना के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको Loan Waiver Application Status पर क्लिक करना है।
Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2022
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको आधार नंबर या भामाशाह आईडी डालनी होगी और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2022

राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबमिट करने के बाद आपके सामने किसान कैज माफ़ी आवेदन का स्टेटस दिखाई देगा।
  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और LOGIN के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
karj mafi yojana registration
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2022
  • अब आपके पास आधार संख्या डालने और अपनी फोटो डालने का विकल्प होगा। इन चरणों को पूरा करे।
  • इसके पश्चातआप अपनी मांगी गयी अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरे।
  • अब आपके सामने अपना स्थाई पता भरने का पेज होगा। इस पर अपना स्थाई पता दर्ज कर दे।
  • अगर आपका वर्तमान पता समान है तो हाँ पर क्लिक करे अन्यथा आपको इसे दर्ज करना होगा।
  • अपना ऋण विवरण और बकाया दर्ज करे
  • अब बकाया विवरण दर्ज करें।
  • छूट राशि दर्ज करे।
  • बकाये के प्रकार का विवरण भरे और अतिदेय बकाया दर्ज कर दे।
  • अब इसे SUBMIT कर दे आपको स्क्रीन पर अलर्ट मैसेज आएगा जिसे आपको यस क्लिक करना है। इसके पश्चात आपकी एप्लीकेशन ID जेनेरेट होगी। इसे आगे के प्रयोग हेतु सुरक्षित कर ले।

इस प्रकार आप इस योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं ।

राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana से सम्बंधित प्रश्न

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana क्या है ?

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानो की रुपए 2 लाख तक के ही कर्ज माफ़ी की घोषणा की गयी है। इससे न सिर्फ उन्हें अपने ऋण से मुक्ति मिलेगी बल्कि वह मुक्त होकरअपना कार्य कर सकते है और अपना उत्पाद बढ़ा सकते है।

किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट कैसे देख सकते हैं ?

किसान कर्ज माफ़ी योजना की लिस्ट देखने के लिए आपको lwa.rajasthan.gov.in पर जाकर हमारे द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana में आवेदन कैसे करना है ?

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana में आवेदन करने के लिए आपको पूरा प्रोसेस इस पोस्ट में बताय है कृपया इसे ध्यान से पढ़ें और इस योजना का लाभ उठाएं।

किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ कौन से अभ्यर्थी लेंगे ?

किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ सीमान्त और लघु कृषक व जिनके पास कम से कम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

किसानो का कर्ज माफ़ कैसे किया जाएगा ?

इस योजना के अंतर्गत किसानों के द्वारा लिए गए बैंकों के माध्यम से पात्र लाभार्थी के कर्ज को राष्ट्रीकृत बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के द्वारा माफ़ किया जाएगा।

Leave a Comment