पीएम किसान स्टेटस कैसे देखें: ये है आसान तरीका

देश में केंद्र सरकार द्वारा सभी किसानों के बेहतरी के लिए बहुत सी योजनाएं लायी गयी हैं। जिनके माध्यम से देश में रह रहे सभी किसानों के लिए बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। देश में किसान भाइयों की स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojna की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 6000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

आप को बता दें की ये राशि सिर्फ उन्ही किसानों को दी जाएगी जिनकी अपनी स्वयं की ज़मीन होगी। इस योजना के माध्यम से उन्हें 6000 रूपए की धनराशि 3 अलग -अलग किश्तों में मिलेगी। इन किश्तों के बीच 4 महीने का अंतर होगा। आज हम इस लेख के माध्यम से पीएम किसान स्टेटस(PM Kisan Status check online) को कैसे देखें इस बारे में बताएंगे। कृपया अधिक जानने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।

पीएम किसान स्टेटस कैसे देखें: ये है आसान तरीका
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Status Check 2024 – pmkisan.gov.in

प्रधानमंत्री किसान स्टेटस के माध्यम से सभी किसान अपने खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयी आर्थिक सहायता की धनराशि को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इस योजना के तहत बनायी गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आप आसानी से अपने खाते में आयी रकम को देख सकते हैं। जैसे की अब हम इस योजना के बारे में जान ही चुके हैं की इसका उद्देश्य सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस सहायता के माध्यम से उन्हें विषम परिस्थितियों में भी कृषि से जुड़े रहने और अपने परिवार के भरण -पोषण के लिए आय का एक स्रोत बना रहेगा। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को सभी किसान आसानी से अपने खाते में देख सकते हैं। इस लेख में आगे हम इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे कृपया जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़े।

PM Kisan Status highlights

आर्टिकल पीएम किसान योजना स्टेटस
योजना का नामपीएम किसान सम्मान निधि योजना
उद्देश्यदेश के सभी किसानों को आर्थिक सहायता
लाभार्थीसभी गरीब किसान जिनकी स्वयं की भूमि हो
योजना का प्रकारकेंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in
PM Kisan Status check online

पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस कैसे देखें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप भी अपना स्टेटस जांच सकते हैं। पीएम किसान स्टेटस को चेक करने के लिए आप को इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ से आप आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। आगे हम इस प्रक्रिया को विस्तार से समझाने जा रहे हैं।

  • सबसे पहले आप को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बनाये गए आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाना होगा।
  • आप की सुविधा के लिए हम यहाँ डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। आप यहाँ क्लिक करके आधिकारिक वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • इस होम पेज पर आप दाहिने तरफ Farmers corner देख सकते हैं। यहाँ आप इस अनुभाग के अंतर्गत कुछ विकल्प देख सकते हैं।
  • आप को इन विकल्पों में से Beneficiary status के विकल्प पर क्लिक करना है। प्रधानमंत्री किसान योजना स्टेटस
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी जैसे की आप का आधार नंबर, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर में से किसी एक का चुनाव करना है। और जानकारी भर देनी है। kisan samman nidhi yojana status
  • उसके बाद get data के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप इस योजना के तहत आयी हुई सभी किश्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम किसान स्टेटस एप्प के माध्यम से चेक करना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आप आसानी से अब पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए अब एक एप्प भी लांच कर दी गयी है। जिसके माध्यम से आप आसानी से अपनी योजना के तहत धनराशि के बारे में जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाकि की प्रक्रिया आप आगे जान सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में प्ले स्टोर एप्प पर जाना होगा।
  • यहाँ आप को सर्च बार पर पीएम किसान एप्प लिखना है और फिर सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप को इंस्टाल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • कुछ देर में एप्प इंस्टाल हो जाएगी। अब आप open के बटन पर क्लिक करें।
  • आप के फ़ोन पर पीएम किसान एप्प खुल जाएगा।
  • इसके बाद अपने फ़ोन के माध्यम से ही अपना बेनेफिशरी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana Status से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

पीएम किसान स्टेटस देखने के लिए क्या आवश्यक है ?

PM Kisan Status देखने के लिए आप को प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना के अंतरगत पंजीकृत होना आवश्यक है। जो भी किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojna के तहत लाभार्थी हैं या इस के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए ये सुविधा उपलब्ध हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

PM Kisan Samman Nidhi Yojna का क्या उद्देश्य है ?

इस योजना के तहत सभी गरीब किसानों जिनके पास स्वयं की भूमि है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस का उद्देश्य उन्हें विषम परिस्थितियों में कृषि क्षेत्र को न छोड़ने और उनके आय के एक स्रोत के तौर पर विकल्प प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार की कोशिश है की सभी किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरे और उनकी आय में बढ़ोतरी हो।

पीएम किसान स्टेटस को देखने के लिए निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

इस के लिए हम आप को आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड करा रहे हैं।

PM Kisan Status से क्या लाभ है ?

आप इस के माध्यम से अपने खाते में योजना के तहत आयी आर्थिक सहायता की धनराशि देख सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में कितनी धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर मिलती है ?

इस योजना के तहत कुल 6000 रूपए की आर्थिक सहायता मिलती है। ये राशि आप को 3 किश्तों में प्राप्त होगी। प्रत्येक किश्तों में 4 महीने का अंतर होगा। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीएम किसान स्टेटस चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार फ्री में दे रही लैपटॉप – ऐसे करें पंजीकरण

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment