Petrol-Diesel Price Hike : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। बता दें की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की सहयोगी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बंपर इजाफा (Petrol-Diesel Price Hike) किया है। जिसके चलते अब महंगाई बढ़ने के आसार फिर से देखने को मिल रहे हैं। देश में भी सभी नागरिकों को भी अब पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का डर सताने लगा है। यही नहीं पडोसी देश श्रीलंका में इंडियन आयल द्वारा पेट्रोल की कीमत 50 रुपये (श्रीलंकाई रुपया) तक बढ़ा दी गयी है वहीँ डीजल की कीमत 75 रूपए कर दी गयी है।
Table of Contents
Petrol-Diesel Price Hike
आप की जानकारी के लिए बताते चलें की श्रीलंका में पेट्रोल डीजल की कीमत में ये इस माह की तीसरी बढ़ोतरी की गयी है। श्रीलंका इंडियन आयल कंपनी ने बताया की पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी बताई की ऐसा श्रीलंकाई मुद्रा की कीमत में आयी गिरावट के चलते किया गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी आज रात से लागू कर दी जाएगी। श्रीलंका में पहली बार इतनी बढ़ोतरी (Petrol-Diesel Price Hike) दर्ज की गयी है। बता दें की इस समय पडोसी देश में पेट्रोल की कीमत 254 रूपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 214 रूपए प्रति लीटर हो चुकी है।
यूक्रेन और रूस युद्ध की वजह से भी पड़ा है असर
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। रूस की यूक्रेन पर हमले की वजह से पश्चिमी देश द्वारा रूस पर कई प्रतिबंधों को लगाया जा रहा है, जिस की वजह से भी कीमतों पर असर हुआ है। बता दें की इस युद्ध से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है जिससे बाकी देशों पर भी असर हुआ है। इस वक्त कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरेल हो चुकी है। साथ ही श्रीलंका में एक हफ्ते के अंदर ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रूपये में 57 रूपए की गिरावट हुई है। जिससे उन्हें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और महंगाई झेलनी पड़ रही है।
आप को बता दें की अभी तक इन कीमतों का असर भारत पर नहीं पड़ा है। हालाँकि इन हालातों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है की जल्द ही यहाँ भी पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीज़ल के दामों में होने वाली है बड़ी बढ़ोतरी, इतने रुपये बढ़ जाएगा
ऐसी ही और भी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।