OPSC OCS Recruitment 2022: ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) द्वारा सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ओडिशा स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमे कमीशन द्वारा ओडिशा सिविल सर्विस के लिए निकाली गई भर्ती के माध्यम से कुल 400 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार OPSC OCS Recruitment 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इसकी ऑफिसियल वेबसाइट opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Table of Contents
OPSC OCS Recruitment 2022
ओडिशा राज्य सिविल सर्विसेज परीक्षा के अधिसूचना के जारी होने का काफी समय से उम्मीदवार इंतज़ार कर रहे थे। जिसकी अधिसूचना के जारी हो जाने के बाद अब उम्मीदवार अपनी योग्यता की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2022 तक जारी रहेंगी और उम्मीदवार 18 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पूर्ण रूप से सबमिट कर सकेंगे।
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन OCS कुल 405 पद जारी की गई वैकंसी
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा सिविल सर्विस के लिए कुल 405 पद पर भर्ती निकाली है, जिसमे सभी वर्गों के लिए निर्धारित वैकेंसी जारी की गई है, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।
- जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए – 216 पद
- एसईबीसी वर्ग के लिए – 36 पद
- एससी वर्ग के लिए – 66 पद
- एसटी वर्ग के लिए – 87 पद
- कुल – 405
ओडिशा सिविल सर्विसेज भर्ती योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता :- ओड़िसा पीसीएस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए, इसके साथ ही उन्हें ओडिशा भाषा बोलने व लिखने का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा :- 1 जनवरी 2022 से जनरल उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी गई है, इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से पिछड़े (OBC) और महिला उम्मीदवार के लिए 38 वर्ष से बढ़ाकर 43 वर्ष कर दी गई है, वही दूसरी तरफ इन श्रेणी के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष का रिलैक्सेशन दिया गया है यानी इनकी आवेदन की अधिकतम आयु 53 वर्ष है।
OPSC OCS Recruitment चयन प्रक्रिया
ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा की चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में आयोजित करवाया जाएगा, जिसमे प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मदवारो का चयन किया जाएगा।
RPF Constable Recruitment 2022: आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती की नोटिस जारी, जानें क्या है सच्चाई
OPSC OCS Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
ओडिशा पीसीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवार यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Recruitment 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज में Recruitment to the post of Civil Service Exam के लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भर दें।
- अब अपने मोबाइल पर आए एसएमएस के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- इसके बाद आपको मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें।
- इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भरकर इसे सबमिट कर दें।
- इस तरह आपकी OPSC OCS Recruitment आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों को भर्ती के आवेदन के लिए 500 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त ओडिशा में जन्म लेने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।