NEET State Wise Rank : नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस एग्जाम (नीट) ……. का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 85% सीटों के लिए नीट यूजी राज्यवार रैंक लिस्ट (NEET State Wise Rank 2021) जल्द ही जारी की जाएगी। स्टेट रैंक लिस्ट को अभ्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में प्राप्त किये गए अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। कब की जाएगी नीट राज्यवार रैंक लिस्ट जारी? रैंक लिस्ट जारी होने पर कैसे कर सकेंगे अभ्यर्थी स्टेट वाइज रैंक लिस्ट 2021 चेक इसकी पूरी प्रकिया जानिये आगे दी गयी जानकारी को पढ़कर –
Table of Contents
NEET State Wise Rank
राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 की स्टेट वाइज रैंक लिस्ट 2021 को अभी तक जारी नहीं किया गया है। हालांकि नीट 2021 रिजल्ट जारी किया जा चुका है जिसके बाद रैंक लिस्ट जारी की जाती है। संभावित है कि अब NEET 2021 Rank List भी जल्द ही जारी की जाएगी। उसके बाद सभी कैंडिडेट राज्यवार नीट रैंक लिस्ट 2021 चेक कर सकेंगे। सभी कैंडिडेट अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीट रैंक लिस्ट 2021 चेक कर पाएंगे। कैंडिडेट रैंक लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐसे तैयार की जाएगी सूची
NEET 2021 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन करें। रजिस्ट्रेशन के समय अभ्यर्थी द्वारा दर्ज विवरण को आधार मानकर और प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ही नीट 2021 रैंक लिस्ट (NEET State Wise Rank 2021) तैयार की जाएगी। हालांकि इसके अलावा बहुत से राज्यों द्वारा कैंडिडेट के विवरण के माध्यम से प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाती है। जिसके लिए उन कैंडिडेट्स को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराने के लिए तय किये गए स्थान पर पहुंचना अनिवार्य होता है। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होने के बाद प्राधिकारण द्वारा अंतिम राज्यवार मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जिसका उपयोग काउंसलिंग में किया जाएगा।
यहाँ देखें नीट राज्यवार रैंक लिस्ट 2021
राज्यवार रैंक लिस्ट 2021 | आधिकारिक वेबसाइट |
असम नीट रैंक लिस्ट | dme.assam.gov.in |
बिहार नीट रैंक लिस्ट | bceceboard.bihar.gov.in |
गोवा नीट रैंक लिस्ट | www.ntaneet.nic.in |
आंध्र प्रदेश नीट रैंक लिस्ट | ntruhs.ap.nic.in |
जम्मू और कश्मीर नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
कर्नाटक नीट रैंक लिस्ट | kea.kar.nic.in |
हिमाचल प्रदेश नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
केरल नीट रैंक लिस्ट | cee.kerala.gov.in |
छत्तीसगढ़ नीट रैंक लिस्ट | cgdme.in |
पंजाब नीट रैंक लिस्ट | www.bfuhs.ac.in |
हरियाणा नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
ओडिशा नीट रैंक लिस्ट | ojee.nic.in |
महाराष्ट्र नीट रैंक लिस्ट | www.mahacet.org |
राजस्थान नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
झारखंड नीट रैंक लिस्ट | jceceb.jharkhand.gov.in |
मध्य प्रदेश नीट रैंक लिस्ट | dme.mponline.gov.in |
तमिलनाडु नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
त्रिपुरा नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
गुजरात नीट रैंक लिस्ट | medadmgujarat.org |
चंडीगढ़ नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
मणिपुर एमबीबीएस नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
पश्चिम बंगाल नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
तेलंगाना नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
डीयू नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
उत्तर प्रदेश नीट रैंक लिस्ट | www.updgme.in |
उत्तराखंड नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
बीएचयू नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
आईपीयू (दिल्ली) नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
एएमयू नीट रैंक लिस्ट | जल्द जारी की जाएगी |
ऐसे चेक करें नीट की स्टेट वाइज रैंक
नीट स्टेट वाइज रैंक लिस्ट (NEET State Wise Rank ) चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा। हालांकि अभी तक नीट रैंक लिस्ट जारी नहीं की गयी है। संभावित है जल्द ही NEET Rank List जारी की जाएगी।
फ्री में लैपटॉप चाहिए तो जल्दी से कर लें रजिस्ट्रेशन, ये है तरीका
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।