NSP Login: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल -राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, आवेदन, तिथि Online National Scholarship Portal 2023

नेशनल स्कालरशिप स्कीम केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी की जाती है। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे छात्र-छात्रों के लिए बनाया गया है। छात्र सरकार द्वारा जारी की गयी छात्रवृति का लाभ आसानी से ले सकते है।

इस पोर्टल का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौघोगिकी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) मंत्रालय द्वारा किया जाता है। NSP पोर्टल(NSP Login) पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार व अन्य सरकारी एजेंसी जैसे: UGC और AICTE तहत छात्रों को स्कालरशिप दी जाती है।

राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति भी जान सकते है। यदि आप भी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

NSP Login: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल -राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, आवेदन, तिथि Online National Scholarship Portal 2023
National Scholarship Portal 2023

अब छात्र को छात्रवृति हेतु आवेदन करने के लिए इधर-उधर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। CBSE Single Girl Child Scholarship के लिए यहाँ आवेदन करें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी। हम आपको पोर्टल से सम्बंधित जानकारी जैसे: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP Login) पर छात्रवृति हेतु पंजीकरण कैसे करें, राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल क्या है,

स्कालरशिप पैमेंट स्टेटस चेक कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है अगर आप भी जानकारी जानना चाहते है तो इसके लिए आप हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल – NSP Login

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर छात्र आवेदन करके स्कालरशिप प्रदान कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए छात्र को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाना बहुत जरुरी है, बिना पंजीकरण कोई भी छात्र आवेदन नहीं कर सकते।

देश में अब तक 120 करोड़ बच्चों को इसके तहत लाभ प्रदान किया जा चुका है। जो भी इस स्कीम का लाभार्थी बनेगा उसे सरकार छात्रवृति की राशि प्रदान करेगी जो की सीधा उसके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी, इसके लिए आवेदक का स्वयं का खाता होना जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। मोमा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार से करें।

योजनानेशनल स्कालरशिप स्कीम
के द्वाराकेंद्र सरकार
मंत्रालयमिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
लाभ लेने वालेदेश के छात्र
उद्देश्यछात्रों को छात्रवृति प्रदान करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in
NSP Login

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि देश में कई ऐसे बच्चे है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपनी पढाई आगे पूरी नहीं कर पाते और कई गरीब माता-पिता पैसे न होने के कारण अपने बच्चों की पढाई बीच में ही छुड़वा देता है।

लेकिन नेशनल स्कालरशिप पोर्टल के माध्यम से वह बच्चे जो आगे पड़ना चाहते है। पोर्टल पर आवेदन करके छात्रवृति प्राप्त कर सकते है जिसके बाद वह आगे पढ़ सकते है और अपने पैरो पर स्वयं से खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सकते है।

राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं इस प्रकार से है:

  • छात्र नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (NSP) पर छात्रवृति से जुडी सभी जानकारियों को आसानी से जान सकते है।
  • जितने भी भारत देश के छात्र है वह सभी छात्रवृति हेतु आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • पोर्टल पर सभी इंस्टिट्यूट से सम्बंधित रिकॉर्ड भी आप देख सकेंगे।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदक के समय और पैसे दोनों बच सकते है।
  • आवेदक आसानी से घर बैठे अपने कंप्यूटर व मोबाइल के जरिये पोर्टल पर स्कालरशिप पाने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना जरुरी है।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृति राशि आवेदक के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • छात्रवृति मिलने पर बच्चे स्वयं से आत्मनिर्भर और मजबूत बन सकेंगे।

NSP पोर्टल हेतु पात्रता

अगर आप भी NSP पोर्टल से मिलने वाली छात्रवृति का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको इसकी पात्रता का पता होना बहुत जरुरी है। आज हम आपको योजना से जुडी पात्रता के बारे में बताने जा रहे है आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • आवेदन करने के लिए छात्र भारत देश का मूलनिवासी होना चाहिए।
  • छात्र के पास छात्रवृति का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सभी डॉक्युमेंट्स उपलब्ध होने चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

आज हम आपको राष्ट्रीय छात्रवृति योजना का आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने वाले है, जिससे आप आसानी से स्कालरशिप प्राप्त कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है:

एजुकेशन डॉक्यूमेंटबैंक पासबुकबैंक अकाउंट नंबर व IFSC कोड
आधार कार्डवोटर ID कार्डइनकम सर्टिफिकेट
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरईमेल IDपासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
जन्म प्रमाणपत्रदिव्यांग प्रमाणपत्रडोमिसाइल सर्टिफिकेट
NSP Login

NSP पोर्टल पर कौन-कौन सी स्कालरशिप प्रदान की जाती है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर सरकार ने कई तरह की स्कीम को शामिल किया है। छात्र अपनी आवश्यकता अनुसार छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है।

  1. केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप: देश में बच्चों के हित के लिए कई प्रकार की स्कालरशिप स्कीम चलाई जा रही है। इस छात्रवृति के जरिये छात्र अपनी पढाई बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकते है। सेंट्रल छात्रवृति स्कीम के अंदर मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर (MOMA), डिपार्टमेंट ऑफ़ एम्पोवेर्मेंट पर्सन्स विद डिसिबिलिटी (DEPWD), मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट(MSJE), मिनिस्ट्री ऑफ़ ट्राइबल अफेयर(MTA), डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन(DHE), मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड एम्पावरमेंटWARB मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर आदि विभाग शामिल है।
  2. UGC स्कॉलरशिप : UGC यानि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन। विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक बढ़ावा देने के लिए UGC ने मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स एंड रूरल डेवलपमेंट के साथ मिल के इस छात्रवृति को शुरू किया है। जिससे बच्चों को अपनी पढाई पूरी करने का मौका दिया जायेगा।
  3. AICTE छात्रवृति : यह योजना MHRD के अंतर्गत कार्य करती है। टेक्निकल एजुकेशन के छात्रों के लिए AICTE (आल इंडिया कॉउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) कार्य करती है। इस स्कीम के तहत एआइसीटीई छात्रों को सरकार छात्रवृति प्रदान करती है ताकि जो छात्र टेक्निकल की पढ़ाई कर रहे है वह अपनी पढाई पूरी कर सके।

DBT पैंन्ट्स PFMS पोर्टल द्वारा

बच्चों के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार जितने भी स्कालरशिप या किसी भी योजन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान करती है वह DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पूरा करती है। सभी का भुगतान PFMS यानि पब्लिक फण्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल द्वारा किया जाता है। यह राशि लाभार्थी के सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है इसके लिए आवेदक का स्वयं का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल(NSP Login) पर छात्रवृति हेतु पंजीकरण कैसे करें?

अगर आप छात्रवृति हेतु आवेदन करना चाहते है और इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी होगा। पंजीकरण करने के लिए आवेदक को हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

  • आवेदक को सबसे पहले नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

National Scholarship Portal

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ कर नीचे दिए गए 3 ऑप्शन पर सही का टिक लगाकर कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। NSP Login
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगी।
  • आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: डोमिसाइल, स्कॉलरशिप केटेगरी, छात्र का नाम, स्कीम टाइप, जन्मतिथि, लिंग, बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • जिसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।
  • अब आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको एप्लीकेशन ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: मोबाइल नंबर, ईमेल ID, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, स्कालरशिप केटेगरी, बैंक डिटेल्स आदि को भरना है और इसके साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच कर देना है।
  • अब आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

NSP पासवर्ड भूल गए है तो क्या करें?

  • सबसे पहले नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • अब आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपको फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको नए पेज पर एप्लीकेशन ID और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • जिसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आप अपना पासवर्ड बदल लें।

NSP रिन्यूअल के लिए कैसे अप्लाई करें?

जिन सभी विद्यार्थियों ने पिछले साल छात्रवृति प्राप्त की थी उन सभी विद्यार्थियों को नए साल की छात्रवृति पाने के लिए रिन्यूअल करवाना बहुत जरुरी है वह पिछले साल के लॉगिन ID और पासवर्ड द्वारा ही छात्रवृति हेतु रिन्यूअल के लिए अप्लाई कर सकते है। तभी वह इस वर्ष की छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकेंगे और छात्रवृति को प्राप्त कर सकेंगे।

  • आवेदक को सबसे पहले नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर रिन्यूअल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर एप्लीकेशन ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा। rastriya chatrvriti yojana online panjikaran
  • और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपको अप्लाई फॉर रिन्यूअल के ऑप्शन पर क्लिक करना है और पूछी गयी जानकारी को भरना है।
  • जिसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपका रिन्यूअल हो जायेगा।

(NSP Login) स्कालरशिप पैमेंट स्टेटस चेक कैसे करें?

यदि आप अपनी छात्रवृति पैमेंट का स्टेटस चेक करना चाहते है की आपके पैसे आये है या नहीं तो इसके लिए आपको PMFS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी छात्रवृति से मिलने वाले पैसे अपने खाते में चेक कर सकते है। प्रक्रिया जानने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले PFMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप क्नोव योर पैमेंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: बैंक का पूरा नाम (अगर SBI है तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया), बैंक अकाउंट नंबर, एक बार दोबारा अपना बैंक का खाता नंबर और कैप्चा कोड को भर दें। National scholarship portal check scholarship payment
  • अब आप सेंड OTP ऑन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात OTP आपके मोबाइल नंबर पर आजायेगा जिसे आप बॉक्स में भर दें।
  • और सर्च पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर DBT के माध्यम से जितनी भी छात्रवृति का भुगतान आपके खाते में किया गया है उन सभी की जानकारी आप स्क्रीन पर देख सकते है।

(NSP Login) नेशनल स्कालरशिप पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल 2023 क्या है?

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल के जरिये सभी वर्ग के छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाती है। पोर्टल पर विभाग द्वारा कई तरह की छात्रवृति स्कीम जारी की गयी है। छात्र अपने अनुसार स्कालरशिप का चयन करके आवेदन कर सकते है और छात्रवृति प्रदान कर सकते है।

NSP पोर्टल पर कितनी तरह की स्कालरशिप स्कीम जारी है?

यदि आप NSP पोर्टल पर छात्रवृति योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आप हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को नट तक पढ़े हमने आर्टिकल में स्कालरशिप स्कीम से जुडी सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक बताया है।

क्या राष्ट्रीय छात्रवृति योजना का आवेदन सभी छात्र कर सकते है?

जी हाँ, राष्ट्रीय छात्रवृति योजना का आवेदन सभी भारत देश के छात्र कर सकते है। उन्हें केवल NSP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कालरशिप का आवेदन करना होगा।

क्या छात्र को स्कालरशिप पाने के लिए रिन्यूअल करवाना जरुरी है?

जी हाँ, छात्र को स्कालरशिप पाने के लिए रिन्यूअल करवाना जरुरी है। वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिन्यूअल हेतु अप्लाई कर सकते है और नए वर्ष के लिए छात्रवृति प्राप्त कर सकते है।


हमने आपको अपने आर्टिकल में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल 2023 से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जाननी है तो आप हमे मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

ऐसी ही सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें।

Leave a Comment