Mustard Oil: हर चीज में बढ़ती महंगाई के बीच बहुत से बाद सरसों के तेल में गिरावट देखने को मिली है। बता दें की बीते शनिवार को सरसों के तेल और सोयाबीन की कीमतों में आयी गिरावट के चलते आम जनता की जेब पर बोझ कुछ कम होगा। पिछले हफ्ते विदेशी बाजारों में तेजी के चलते आयातित तेल में रिकॉर्ड तेजी देखी गयी। जबकि सरसों के तेल में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने से दाम में कमी आयी है।
Table of Contents
सरसों के तेल में आयी गिरावट
जानकारी के लिए बता दें की भारत में खाद्य तेलों की आपूर्ति करने के लिए लगभग 60 फ़ीसदी तेल बाहर देश से आयात होता है। आजकल चल रहे यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ रहे तनावों की वजह से खाद्य तेल व अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना के चलते तेलों के रेट बढ़ गए।
बता दें की देशी तेलों में सरसों का तेल (Mustard Oil) महंगा होता है जो कि वर्तमान में अन्य आयातित तेलों के मुकाबले 5 -7 रूपए सस्ता हुआ है। सिर्फ सरसों के तेल में ही नहीं बल्कि सोयाबीन के रेट में भी गिरावट आयी है। सरसो के तेल में गिरावट के पीछे वजह मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने को बताया जा रहा है।
बता दें की आजकल सरसों का तेल बाकी तेलों के मुकाबले 48 – 50 रूपए तक सस्ता है। 6 मार्च को सरसों के तेल के भाव 157 रुपये प्रति लीटर थे। जबकि 7 मार्च को पांच रुपये की बढ़ोतरी के साथ 162 रुपये प्रति लीटर हैं। हालांकि अभी भी सरसों का तेल पूरे 48 रुपये कम है।
उत्तर भारत में है सरसों के तेल की अधिक खपत
जानकारी के लिए बताते चलें की सरसों के तेल (Mustard Oil) की अधिक खपत मुख्यतः उतर भारत के राज्यों में होती है। इस हिसाब से सरसों के तेल से उत्तर भारत की तिलहन संबंधी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं लेकिन आंध्रा प्रदेश , तमिल नाडु , केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत है। ऐसे में वर्तमान में चल रहे हालातों के बीच खाद्य तेलों की पूर्ती हेतु आयात प्रभावित हो सकता है।
यहाँ जानें कितने हो गए तेल के भाव
- सरसों तिलहन – 7,500-7,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल
- सरसों तेल दादरी- 15,225 रुपये प्रति क्विंटल
- सरसों पक्की घानी- 2,245-2,300 रुपये प्रति टिन
- सरसों कच्ची घानी- 2,445-2,250 रुपये प्रति टिन
- मूंगफली – 6,425 – 6,520 रुपये प्रति क्विंटल
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,475 – 2,660 रुपये प्रति टिन।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,800 रुपये प्रति क्विंटल
- तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल
- सीपीओ एक्स-कांडला- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल
- पामोलिन एक्स- कांडला- 14,800 रुपये (बिना जीएसटी के)
- सोयाबीन दाना 7,500-7,550 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन लूज 7,200-7,300 रुपये प्रति क्विंटल
- मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल
LPG Price Today: खुशखबरी! एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! जानिए लेटेस्ट रेट्स