MP Board 10th, 12th Result 2022: मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं ( MP Board 10th, 12th Result 2022 ) का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही खबरों की मानें तो एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट इस माह के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिस पर विजिट करके सभी छात्र और छात्राएं अपना बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट देख सकते हैं। हालाँकि आप की जानकारी के लिए बता दें की इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
Table of Contents
जल्द आएगा एमपी बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट
सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें की मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड ) की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। सभी छात्रों को अप्रैल के अंत तक रिजल्ट मिल जाएगा। मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने का काम तेजी से किया जा रहा है। एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक किया गया था और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2022 का आयोजन 10 मार्च 2022 तक किया गया था। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्र और छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।
एमपी शिक्षा पोर्टल: रजिस्ट्रेशन
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होकर 1 बजे के बीच आयोजित कराई गयी थी। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 18 फरवरी और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित की गयी थी। ये परीक्षाएं 25 मार्च 2022 तक चली थी। बात करें इस बार की मार्किंग स्कीम के बारे में तो इस बार की मार्किंग पैटर्न के अनुसार थ्योरी विषयों में पेपर 80 अंकों के होंगे और बाकी के 20 अंक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए रखे गए हैं।
MP Board 10th, 12th Result 2022 : ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आप को MP Board 10th, 12th Result 2022 देखने के लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- इस के बाद आप होम पेज पर आ जाएंगे।
- होम पेज पर आप को कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट संबंधी लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप को अपने रोल नंबर को दर्ज करना है।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।