विवाह पंजीकरण 2023 : मैरिज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शादी प्रमाण पत्र आवेदन व स्टेटस

जैसा की आप सभी जानते ही है अगर देश का कोई भी नागरिक विवाह करता है तो उसके पास विवाह का प्रमाणपत्र होना बहुत जरुरी है और यह भारत देश में पूर्ण रूप से अनिवार्य भी हो गया है इसलिए अब हर एक नागरिक को मैरिज रजिस्ट्रेशन (Marriage Registration) करवाना होगा। नागरिक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये शादी प्रमाणपत्र ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते है। इसके लिए नागरिकों को अपने-अपने राज्य की विवाह पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें :- (डाउनलोड) जीवन प्रमाण पत्र

विवाह पंजीकरण
Marriage Registration online and offline process

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने से कई सारे लाभ नागरिक को मिल सकेंगे। नागरिक विवाह पंजीकरण दोनों ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पूरा कर सकते है। चलिए आज हम आपको विवाह पंजीकरण 2023 से जुडी सभी जानकारियों जैसे: मैरिज रजिस्ट्रेशन क्या है, इससे मिलने वाले लाभ एवं विशेषतायें, शादी प्रमाणपत्र बनाने का उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को पूरा पढ़े।

विवाह पंजीकरण 2023

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सभी विवाहित जोड़ो को शादी के पश्चात विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। क्यूंकि विवाह प्रमाणपत्र विवाह हो जाने का क़ानूनी सर्टिफिकेट होता है। जो भी विवाहित जोड़े मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उन्हें कुछ दिन बाद शादी का प्रमाणपत्र (मैरिज सर्टिफिकेट) प्रदान कर दिया जायेगा। मैरिज सटिफिकेट के जरिये महिलाओं को उनका हक़ मिल पायेगा और सभी अधिकार भी मिल पाएंगे। इसके जरिये महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार जैसे: घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, तलाक, बाल विवाह जैसे अपराधों से भी आज़ादी मिल सकेगी।

इसके साथ ही विवाह प्रमाणपत्र से नागरिक अन्य दस्तावेजों को भी बना सकेंगे। विवाह पंजीकरण 2023 ऑनलाइन आवेदन व स्टेटस देखने के लिए सभी राज्य सरकारों द्वारा सम्बंधित राज्य में आधिकारिक पोर्टल जारी किया गया है जिस पर जाकर नागरिक विवाह पंजीकरण (Marriage registration-2023) सकते है।

आर्टिकलविवाह पंजीकरण | Vivah Panjikaran 2023
साल2023
लाभ लेने वालेदेश के नागरिक
उद्देश्यदेश के सभी नव विवाहित जोड़ो का ऑनलाइन विवाह पंजीकरण करवाना

शादी प्रमाणपत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी शादी प्रमाणपत्र बनाना चाहते है तो आप ऑनलाइन व ऑफलाइन (marriage registration online and offline-2023) दोनों माध्यम से बनवा सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आपका समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी। इसके लिए आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जो भी नागरिक विवाह पंजीकरण (Vivah Panjikaran-2023) करवाएंगे उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किया गया शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अगर कोई विवाहित जोड़ा समय पर विवाह पंजीकरण नहीं करवाते है तो उन्हें जुर्माना राशि भरनी पड़ेगी। जुर्माना राशि सभी राज्यों में अलग-अलग तय की गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

शादी प्रमाणपत्र बनाने का उद्देश्य

शादी प्रमाणपत्र बनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनका अधिकार प्रदान करना है। इसके साथ ही उनके साथ हो रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट होना जरुरी है। इसे सरकार ने देश के सभी धर्म के नागरिकों के लिए अनिवार्य कर दिया है। विवाह पंजीकरण के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। जिससे वह सशक्त और निर्भर बन पाएंगी और वह भविष्य में अपने हक़ के लिए भी लड़ सकेंगी।

Vivah Panjikaran से मिलने वाले लाभ एवं विशेषतायें

  • मैरिज रजिस्ट्रेशन देश के हर एक नागरिक को करवाना जरुरी है।
  • नागरिक को शादी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए विवाह पंजीकरण करवाना होगा।
  • मैरिज रजिस्ट्रेशन के जरिये आपके विवाह को क़ानूनी मान्यता प्राप्त हो सकेगी साथ ही इससे अन्य जगहों पर क़ानूनी दस्तावेज के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
  • देश के सभी धर्म के नागरिकों के लिए विवाह पंजीकरण करना कर दिया गया है।
  • जितने भी नव विवाहित जोड़े है वह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से शादी प्रमाणपत्र बनवा सकते है।
  • नागरिको को विवाह पंजीकरण करवाने के लिए निर्धारित किया गया शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
  • समय पर पंजीकरण ना करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा।
  • अगर किसी के पति की मृत्यु होती है तो उसकी पत्नी को मैरिज सर्टिफिकेट के जरिये सभी अधिकार मिल सकेंगे।
  • प्रमाणपत्र के माध्यम से नागरिकता भी प्राप्त की जा सकती है।
  • विवाह पंजीकरण के माध्यम से बाल विवाह पर भी रोक लग सकेगी।

विवाह पंजीकरण 2023 हेतु पात्रता

  • विवाह पंजीकरण करने के लिए आवेदक या आवेदक के पति या पत्नी भारत देश के मूलनिवासी होने चाहिए।
  • जिस पुरुष की आयु 21 साल से अधिक और महिला की आयु 18 से अधिक होगी वही मैरिज सर्टिफिकेट हेतु पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • शादी हो जाने के 1 महीने के अंदर नागरिक को विवाह पंजीकरण करवाना होगा।
  • अगर महिला या पुरुष में से किसी एक का भी तलाक हुआ है तो उन्हें तलाक का प्रमाणपत्र भी जमा करवाना होगा।

मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी विवाह पंजीकरण करवाना चाहते है तो आपको रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। जरुरी दस्तावेज जानने के लिए दी गयी तालिका को पूरा पढ़े।

वर वधु का आधार कार्डशादी के समय की वर-वधु की फोटोआय प्रमाणपत्र
शादी में उपस्थित दो गवाहों की पूरी डिटेल्स व प्रमाणपत्रपासपोर्ट साइज फोटो (वर-वधु की)यदि विदेश में शादी हो तो सम्बंधित दूतावास द्वारा जारी नो ओबेजेक्शन सर्टिफिकेट
मूलनिवास प्रमाणपत्र

Vivah Panjikaran 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन माध्यम से विवाह पंजीकरण करवाने के लिए दी गयी ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा पढ़े।

  • आवेदक को सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने विवाह पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारियों के बारे में भरना होगा इसके साथ ही सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • सभी जानकारी भर देने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपका विवाह पंजीकरण प्रकिया पूरी हो जाएगी।

हालांकि सभी नागरिको को यह ध्यान रखना आवश्यक है की शादी प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए रजिस्ट्रार के कार्यालय में जाना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात विवाहित जोड़े को निर्धारित तिथि पर रजिस्ट्रार ऑफिस में बुलाया जायेगा जहाँ सभी सम्बंधित दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य प्रक्रियायें पूरा करने के पश्चात विवाहित जोड़े को मैरिज सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जायेगा।

विवाह पंजीकरण ऑफलाइन प्रकिया

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप विवाह पंजीकरण ऑफलाइन माध्यम से भी कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले सब रजिस्ट्रारर ऑफिस जाना होगा। आवेदक अपने साथ सभी जरुरी दस्तावेजों को जरूर ले जाए। अब आपको यहाँ से विवाह पंजीकरण फॉर्म लेना होगा। पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारियों को भर देना होगा और साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर लेना होगा। अब आपको फॉर्म को रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करवा लेना है। जिसके बाद आपको रेफ़्रेन्स नंबर प्राप्त हो जायेगा। रेफ़्रेन्स नंबर की मदद से आप अपने पंजीकरण फॉर्म की आवेदन स्थिति देख पाएंगे।

मैरिज रजिस्ट्रेशन की स्थिति चेक करने की प्रकिया

अगर आपने विवाह पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है तो आप रेफ़्रेन्स नंबर की मदद से आवेदन स्थिति देख सकते है।

  • विवाह पंजीकरण की आवेदन स्थिति देखने आप सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आप होम पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको एप्लीकेशन ID दर्ज करनी होगी और गेट रिकॉर्ड पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आप अपनी स्क्रीन पर आवेदन स्थिति देख सकेंगे।

विवाह पंजीकरण से जुड़े प्रश्न/उत्तर

विवाह पंजीकरण के कितने दिन बाद विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है?

नव विवाहित जोड़े द्वारा जमा किये गए विवाह पंजीकरण फॉर्म व दस्तावेजों के सत्यापन होने के पश्चात 15 दिन बाद विवाह प्रमाणपत्र (मैरिज सर्टिफिकेट) बनकर आ जाता है।

अगर कोई नागरिक ऑनलाइन माध्यम से मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करता है तो क्या उसे तब भी रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा?

जी हां, ऑनलाइन माध्यम से मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात भी रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा क्यूंकि रजिस्ट्रार ऑफिस में पति और पत्नी का बयान दर्ज किया जाता है।

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस में कितने गवाहों की आवश्यकता होती है?

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस में 2 गवाहों की आवश्यकता होती है।

नागरिक द्वारा ऑनलाइन marriage registration करवाने पर पंजीकरण फीस क्या होगी?

जो भी नव विवाहित जोड़ा ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाते है उन्हें 100 से लेकर 150 रुपये तक का पंजीकरन शुल्क जमा करवाना होगा।

हमने आपको अपने आर्टिकल में विवाह पंजीकरण 2023 (मैरिज रजिस्ट्रेशन) के बारे में सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है। यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेगी।

Leave a Comment