PM Kisan Yojana: सरकार द्वारा जिन किसानों को अपनी 10वीं किस्त अपने खाते में आने का इंतजार है उनके लिए एक विशेष सूचना है। किसान नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड, खाता नंबर और अन्य दस्तावेजों को एक बार जरूर दोबारा चेक कर लें। बताया जा रहा है कि देश में 75 लाख किसान ऐसे हैं जिनकी क़िस्त पीएम किसान योजना के आवेदन फॉर्म में हुई गलती की वजह से बीच में ही लटकी है। यदि आपके आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती हुई तो आप किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 6000 रुपये की राशि से वंचित रह जायेंगे।
Table of Contents
नहीं पहुंची 75 लाख किसानों तक क़िस्त
पीएम किसान पोर्टल पर मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि पिछली क़िस्त के 2000 रुपये 75 लाख किसान भाइयो के खाते में नहीं पहुंचे है। जिसमे 67 लाख किसानों की पैमेंट बीच में ही लटकी पड़ी है और 7.27 किसानों की पैमेंट फेल्ड हो चुकी है। इससे किसान भाई काफी निराश है क्यूंकि योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक मदद मिलती है।
आखिर क्यों लटकी पीएम किसान की 10वी क़िस्त
यदि जिस किसान के खाते में अगस्त व नवंबर महीने की क़िस्त नहीं पहुंची है तो इसका अर्थ है उनके द्वारा भरे गए योजना के आवेदन फॉर्म में कुछ गलती हुई है या उनसे किसी दस्तावेज को पूरा करने की कमी हो गयी हो। यदि किसान का बैंक खाता या आधार नंबर गलत भरा होगा तो आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि भी नहीं मिल पायेगी। यदि आप चाहते है कि क़िस्त निर्धारित समय पर आपके खाते में पहुँच जाये तो इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म में हुई गलती में सुधार करना आवश्यक है और साथ-साथ इसका स्टेटस भी चेक करना जरुरी है।
घर बैठे करें गलती में सुधार
आवेदक किसान घर बैठे अपनी गलती का सुधार आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर कर सकते है उन्हें इसके लिए इधर-उधर कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और उनका समय और पैसे भी बच सकेंगे।
ऐसे करें गलती में सुधार
- आवेदक को सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर पर जाकर एडिट आधार डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद अगले पेज पर आपको अपना आधार नंबर भरना है और कैप्चा कोड को भर लेना है।
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। (यदि किसी किसान का नाम गलत है यानी फॉर्म में अलग नाम और आधार कार्ड में अलग नाम है तो भी आप इसे ऑनलाइन माध्यम द्वारा ठीक कर सकते है)
- और यदि किसान की इसके अलावा अन्य को त्रुटि हुई है तो वह लेखपाल या कृषि विभाग में संपर्क कर सकते है।
आवेदक किसान पोर्टल पर दिए गए हेल्पडेस्क सेक्शन पर जाकर अपना आधार नंबर, खाता नंबर, मोबाइल नंबर भरने के बाद जो भी गलती हुई है उसे ठीक कर सकते है। जैसे: किसान आधार नंबर में किसी प्रकार की गलती का सुधार आदि को ठीक कर सकते है।
लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
- लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना है।
- जिसके आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर पर जाकर बेनेफिशरी लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको अपना राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, विलेज आदि को भरना है।
- इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही लाभार्थी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी जिसमे आप आसानी से अपना नाम देख सकते है।
ये है क़िस्त लटकने वाले 15 राज्य
सीरियल नंबर | राज्य | पंजीकृत किसान | पैमेंट फ़ैल | पेंडिंग पैमेंट |
1 | महाराष्ट्र | 11,465,493 | 95,649 | 4,02,009 |
2 | उत्तरप्रदेश | 28,175,069 | 121,676 | 6,58,350 |
3 | असम | 3,125,695 | 1,796 | 7,19,065 |
4 | पश्चिम बंगाल | 4,106,619 | 3,388 | 1,882,879 |
5 | ओडिसा | 4,053,428 | 19,860 | 11,40,563 |
6 | मध्य प्रदेश | 9,003,097 | 54,076 | 3,07,766 |
7 | राजस्थान | 7,879,181 | 55,606 | 374,513 |
8 | कर्नाटक | 57,46,945 | 75,196 | 3,05,883 |
9 | गुजरात | 6,470,888 | 53,076 | 202,195 |
10 | झारखंड | 30,85,290 | 4,387 | 203,692 |
11 | बिहार | 8,379,013 | 26,561 | 151,742 |
12 | उत्तराखंड | 934,900 | 9,658 | 34,419 |
13 | आंध्र प्रदेश | 5,827,022 | 55,112 | 128,455 |
14 | केरल | 3,720,073 | 19,976 | 44,310 |
15 | छत्तीसगढ़ | 3,890,594 | 23,912 | 59,788 |
उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।