Kisan Yojana 10th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान नागरिकों को 6 हजार रूपए की राशि 3 किस्तों में भेजी जाती है। यह राशि किसानों के बैंक खाते में वार्षिक आधार पर भेजी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है देश के सभी गरीब किसान नागरिकों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना। केंद्र सरकार की यह योजना किसानों के लिए एक सफल योजना के रूप में साबित हुई है। इस योजना के तहत अभी किसानों को 1 करोड़ 58 लाख रूपए की राशि का लाभ प्रदान किया गया है। जल्द ही किसान नागरिकों को पीएम किसान स्कीम के तहत 10वीं किस्त का लाभ प्रदान किया जायेगा।
Table of Contents
Kisan Yojana 10th Kist
पीएम किसान योजना दसवीं किस्त को लेकर एक नई खबर सामने आयी है। जिसमें किसानों को संदेश के जरिये यह सूचि किया गया है की उन्हें दसवीं किस्त की राशि नए साल के अवसर पर उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। दसवीं किस्त की प्रतीक्षा किसान नागरिक काफी लम्बे समय से कर रहे है। अब जल्द ही 1 जनवरी से किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। किसान नागरिकों को संदेश के जरिये यह जानकारी दी गयी है की दसवीं किस्त उनके बैंक खाते में 1 जनवरी 2022 से 12 बजे तक यह राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
दसवीं किस्त का लाभ 12 करोड़ से अधिक किसान नागरिकों को प्राप्त होगा। यह योजना लघु एवं सीमान्त किसान नागरिकों को लाभांवित करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी है। जिसमें उन्हें वार्षिक आधार पर 6 हजार रूपए की वित्तीय राशि प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार की यह योजना अभी तक किसानों के लिए सफल योजनाओं में से फायदेमंद साबित हुई है।
पीएम किसान योजना
PM किसान सम्मान निधि योजना में 12 करोड़ से अधिक किसान नागरिक पंजीकृत है। इस योजना का लाभ केवल योग्य किसान नागरिकों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा इसमें काफी बदलाव किये गए है। दसवीं किस्त का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को पहले आधार ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आधार ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में दसवीं किस्त के रूप में 2 हजार रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
दसवीं किस्त के रूप में उन सभी पंजीकृत किसान नागरिकों को 4 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी जिनके द्वारा 30 सितंबर से पहले योजना में अपना रजिस्ट्रेशन किया गया था एवं उन्हें नौवीं किस्त के रूप में मिलने वाली राशि का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पोर्टल में यह जानकारी दी गयी है की उन्हें दसवीं किस्त के रूप में 4 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा। 10th इंस्टालमेंट मिलने के बाद लाभार्थी किसान नागरिक स्टेटस चेक करके अपने खाते में आयी राशि का विवरण चेक कर सकते है की उनके खाते में दसवीं किस्त की राशि आयी है या नहीं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस pmkisan.gov.in पोर्टल के तहत पूरी की जा सकती है
PM Kisan e KYC में Invalid OTP और Record Not Found को ऐसे करें सही
ऐसी ही और भी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।