जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023: रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया, jankalyan.rajasthan.gov.in

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान का शुभारंभ राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार के द्वारा संचालित की गयी विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ आम जन नागरिकों तक पहुंचाने के लिए यह पोर्टल राज्य स्तरीय रूप में विकसित किया गया है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023: रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया, jankalyan.rajasthan.gov.in
जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023: रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया

जिसकी मदद से राजस्थान राज्य निवासी कई तरह की योजनाओं से मिलने वाले लाभ को ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर सकते है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Rajasthan Jan Kalyan Portal में उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है। साथ ही जन कल्याण राजस्थान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन से संबंधित विस्तृत जानकारी को हमारे इस लेख में साझा किया गया है। आप नीचे दी गयी जानकारी के आधार पर पोर्टल से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023

Rajasthan Jan Kalyan Portal सरकारी सूचनाओं से संबंधित सभी जानकारी को एकीकृत रूप में उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा जन कल्याण पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

इस पोर्टल की मदद से एकीकृत के रूप में सुविधाजनक तरीके से सूचनाएं प्रदान की जाएगी। यह पोर्टल राज्य सरकार के द्वारा 18 दिसंबर 2020 को राज्य जारी किया गया। जन कल्याण पोर्टल में आमजन नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु इसमें जन कल्याणकारी योजनाएं एवं सेवाएं उपलब्ध की गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ताकि नागरिकों की किसी भी प्रकार की योजना के लिए विभागों में जाने की आवश्यकता ना पड़े। उन्हें सुविधा जनक तरीके से घर बैठे सेवाओं का लाभ मिल सके।

Rajasthan Jan Kalyan Portal के उद्देश्य

राजस्थान जन कल्याण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है राज्य की आमजनता को सभी सरकारी योजनाओं एवं सूचनाओं से संबंधी जानकारी को पोर्टल के तहत ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत प्रदान करना। ताकि आमजनता घर बैठे पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

इस पोर्टल को विकसित करने के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य लक्ष्य यह है की नागरिकों तक सही समय से सूचनाओं को उपलब्ध करवाना। कई बार यह देखा गया है की किसी भी योजना की कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध ना होने के कारण नागरिकों को उसका लाभ नहीं मिल पता है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जनता के हित के लिए यह जनकल्याण पोर्टल विकसित किया गया है। जिसकी मदद से राजस्थान के निवासी बिना किसी परेशानी के अपनी श्रेणी संबंधित किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023 में विभागों की सूची

आम जन नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार के द्वारा पोर्टल में विभिन्न विभागों की योजनाओं को उपलब्ध किया गया है। आप नीचे दिए गए विवरण के आधार पर देख सकते है की इस पोर्टल में कौन-कौन से विभागों की सेवाएं मौजूद है।

क्र संख्या जन कल्याण पोर्टल में विभागों के नाम
1संस्‍कृत शिक्षा विभाग
2समेकित बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस)
3सहकारिता विभाग
4सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
5सैनिक कल्याण बोर्ड
6सूचना एवं जनसम्‍पर्क विभाग
7स्थानीय निकाय विभाग
8श्रम विभाग
9विशेष योग्‍यजन निदेशालय
10राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
11राजस्‍थान हैण्‍डलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
12राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड
13राजस्‍थान स्‍कूल शिक्षा परिषद
14राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
15राजस्‍थान वित्‍त निगम
16राजस्‍थान राज्‍य पथ परिवहन निगम
17राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
18युवा मामले एवं खेल विभाग
19महिला अधिकारिता विभाग
20पशुपालन विभाग
21पर्यटन विभाग
22पंचायतीराज विभाग
23देवस्‍थान विभाग
24जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
25चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग
26गोपालन विभाग
27ग्रामीण विकास विभाग
28खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
29कृषि विभाग
30उद्यानिकी विभाग
31कला और संस्कृति विभाग
32वन विभाग
33आयोजना विभाग
34ऊर्जा विभाग
35सांख्यिकी विभाग

जन कल्याण पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान जन कल्याण पोर्टल को राजस्थान सरकार के 18 दिसंबर 2020 को विकसित किया गया था।
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य वासियों को विभिन्न योजनाओं की सेवाएं एकीकृत के रूप में प्राप्त करने का मौका मिल रहा है।
  • राज्य सरकार के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए पेश की जाने वाली सभी सरकारी योजनाएं एवं सेवाएं जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023 में मौजूद है।
  • यह पोर्टल सेवाओं को आसान एवं सुविधाजनक एवं बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • यह जनकल्याण पोर्टल, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और योजना विभाग एवं राजस्थान सरकार के तहत पारदर्शी, जवाबदेही और सुसाशन की दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।
  • Rajasthan Jan Kalyan Portal में विभागों एवं डिस्ट्रिक्ट की सार्वजनिक सूचना उपलब्ध की जाएगी।
  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान विभागीय अधिकारीयों को ट्रेनिंग एक अंश है जो कुशल नेतृत्व ,कुशल योजना ,मजबूत इच्छाशक्ति, सार्थक चर्चा, प्रेरित और समर्पित विकास टीम ,डेटा अपडेशन और निष्पादन कौशल का परिणाम है।
  • घर बैठे सभी योजनाओं की सेवाओं का लाभ मिलने से नागरिकों के समय की बचत होगी साथ ही उन्हें ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर सेवाओं का लाभ लेने के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह विभिन्न तरह की योजनाओं की सेवाओं में पारदर्शिता लाने का काम करेगा।
जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023 में योजनाओं से संबंधी जानकारी प्राप्त ऐसे करें?
  • Rajasthan Jan Kalyan Portal में योजनाओं से संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए jankalyan.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में आपको menu के सेक्शन में क्लिक करें। राजस्थान जन कल्याण पोर्टल
  • इस सेक्शन में आपको जन कल्याणकारी योजनाएं एवं सेवाएं के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको योजनाएं ,राजकीय सेवाएं ,फ्लैगशिप योजनाएं के तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • इन विकल्पों में योजनाएं के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब आपको सर्च के विकल्प में योजना का नाम ,विभाग श्रेणी ,कर्यान्वयन क्षेत्र आदि का विवरण दर्ज करके ढूंढे के ऑप्शन में क्लिक करना है। जन कल्याण पोर्टल
  • इसके बाद संबंधित योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपके स्क्रीन में मौजूद होगी।
  • इस तरह से आप आसानी से विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

जनकल्याण मोबाइल एप्लीकेशन ऐसे डाउनलोड करें

  • राजस्थान जनकल्याण मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करें।
  • विकल्प का चयन करने के बाद नए पेज में Jankalyan मोबाइल ऍप डाउनलोड करने के लिए इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें। जनकल्याण मोबाइल एप्लीकेशन
  • इस तरह से यह मोबाइल ऍप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा।
  • इस ऍप की मदद से आप पोर्टल में उपलब्ध सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Jan Kalyan Portal से महत्वपूर्ण दस्तावेज कैसे डाउनलोड करें ?

  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के अंतर्गत महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में menu में जाएँ।
  • मेन्यू में दस्तावेज के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार जो भी दस्तावेज डाउनलोड करना है उसमें क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है।
  • और ढूंढे के ऑप्शन में क्लिक करें इसके बाद डाउनलोड के ऑप्शन में क्लिक करें। यह दस्तावेज आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा।

राजकीय सेवा से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करें

  • जनकल्याण पोर्टल के अंतर्गत राजकीय सेवाओं से संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु नागरिक को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में menu में जाएँ।
  • यहाँ आपको जनकल्याणकारी योजनाएं एवं सेवाएं के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको राजकीय सेवाएं के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब आपको राजकीय सेवाएं ढूंढ़ने के लिए दी गयी जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे -प्रशाशनिक विभाग ,विभाग ,सेवा का प्रकार ,एवं कीवर्ड टाइप आदि। इसके बाद ढूंढे के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन में वह राजकीय सेवा मौजूद होगी जिसकी आप जानकारी प्राप्त करना चाहते है।
  • इस तरह से आप आसान तरीके से राजकीय सेवाओं से जुड़ी जानकारी को ढूंढ सकते है।

राजस्थान जन कल्याण पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

जनकल्याण पोर्टल राजस्थान सरकार के द्वारा कब लॉन्च किया गया ?

18 दिसंबर 2020 को राजस्थान सरकार के द्वारा जनकल्याण पोर्टल लॉन्च किया गया है।

राजस्थान जनकल्याण पोर्टल के अंतर्गत राज्य वासियों को क्या लाभ मिले है ?

सरकार के द्वारा संचालित की गयी विभिन्न योजनाओं को एकीकृत के रूप में सेवाओं का लाभ लेने का अवसर राजस्थान राज्य के नागरिकों को प्राप्त हुआ है।

Jan Kalyan Portal में कितने विभागों की सेवाओं को उपलब्ध किया गया है ?

40 से अधिक विभागों से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं को Jan Kalyan Portal में उपलब्ध किया गया है। इन सभी योजनाओं से संबंधी सेवा का लाभ अब नागरिक घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

जन कल्याण पोर्टल में कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध है ?

नागरिकों तक सुविधाजनक तरीके से सभी योजनाओं का लाभ एकीकृत के रूप में प्रदान करने हेतु राज्य सरकार के द्वारा इस पोर्टल में विभिन्न योजनाएं उपलब्ध की गयी है जिसमें नागरिकों को योजनाएं ,राजकीय सेवाएं ,एवं फ्लैग शिप योजनाएं मौजूद है।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment