हरियाणा जन सहायक एप्प को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लांच किया गया है। एप को लांच प्रदेश के गरीब लोगों को ध्यान में रखकर किया गया था। कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन लगाया गया था। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभाव देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर ही पड़ा था। उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस एप्लीकेशन को शुरू किया गया जिसके माध्यम से उन सभी गरीब लोगों की सहायता की जा सके। इस के साथ ही एप्लीकेशन Haryana Jan Sahayak App की मदद से जो भी इच्छुक व्यक्ति उनकी किसी भी प्रकार की सहायता करना चाहे वो कर सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आप को हरियाणा जनसहायक एप के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देंगे। जैसे की एप का उद्देश्य, लाभ और विशेषताएं, साथ ही ऐप को डाउनलोड कैसे करें ? कृपया जानने के लिए आगे पढ़ें।
(रजिस्ट्रेशन) हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना: ऑनलाइन आवेदन
Table of Contents
हरियाणा जनसहायक एप 2023
Haryana Jan Sahayak App को गरीब लोगों की सहायता करने के लिए किया गया है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से सभी गरीब लोगों तक राशन (सूखा राशन वितरण ), बना बनाया भोजन व अन्य सुविधाएं जैसे डॉक्टर, पढ़ाई हेतु वित्तीय मदद, आने जाने हेतु पास की व्यवस्था, सिलेंडर, एम्बुलेंस आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यही नहीं यदि कोई व्यक्ति प्रदेश के गरीब लोगों तक मदद पहुंचना चाहते हैं तो वो भी हरियाणा जनसहायक एप को डाउनलोड कर सकते हैं और सभी जरूरतमंद व्यक्तियों तक सहायता पहुंचा सकते हैं।
बता दें की इस एप्प का सबसे अधिक लाभ कोरोना पीड़ितों और उन गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा जिन्हे कोरोना की वजह से आय का साधन खोना पड़ा है। साथ ही वो लोग भी इससे लाभन्वित होंगे जो कोविड से पीड़ित होते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति राशन के लिए Haryana Jan Sahayak App के माध्यम से आवेदन करता है तो उसे राशन के लिए टोकन दिया जाता है। इसी टोकन को दूकान पर दिखाकर वो व्यक्ति राशन ले सकता है।
हरियाणा युवा नौकरी प्रोत्साहन योजना 2023
Haryana Jan Sahayak App का उद्देश्य
इस एप्लीकेशन को लांच करने का उद्देश्य कोरोना के समय हरियाणा के सभी गरीब लोगों की मदद करने के लिए किया गया था। इस एप्प के माध्यम से सभी गरीब लोग राशन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं और मूलभूत जरूरतों की पूर्ती कर सकते हैं। साथ ही इसी एप्लीकेशन की मदद से जो व्यक्ति अपनी तरफ से गरीब तबके की किसी भी प्रकार की सहायता करना चाहे वो भी इससे कर सकते हैं।
हरियाणा जनसहायक एप (Help me) से लाभ और विशषताएं यहाँ जानें
- इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल हरियाणा के नागरिक कर सकते हैं।
- इसे कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति डाउनलोड कर के इसका लाभ उठा सकता है।
- जरूरतमंद व्यक्ति के अनुरोध करने पर उसके अनुरोध को संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया जाएगा , जिस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।
- यदि कोई व्यक्ति जरुरतमंदों लिए पका हुआ भोजन या राशन उपलब्ध कराने का इच्छुक हो तो वो भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से मदद कर सकता है।
Highlights of Haryana Jan Sahayak App
आर्टिकल | हरियाणा जनसहायक एप |
शुरू किया गया | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्व्रारा |
लांच की तिथि | 25 अप्रैल 2020 |
योजना श्रेणी | राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
हरियाणा जनसहायक एप (Help me) डाउनलोड ऐसे करें
यदि आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप इसे गूगल स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ हम आप को हरियाणा जन सहायक एप डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। आइये जानते हैं की आप कैसे Haryana Jan Sahayak App डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ और उस पर क्लिक करें।
- गूगल प्ले स्टोर खुलें के बाद आप को सर्च बार पर जाना है।
- सर्च बार पर Haryana Jan Sahayak Help Me App टाइप करना है।
- आप के सामने कुछ विकल्प खुल जाएंगे। पहले विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा वहां आप को डाउनलोड का विकल्प दिखेगा।
- विकल्प पर क्लीक कर दें। क्लिक करते ही एप्प आप के डिवाइस में कुछ देर में ही डाउनलोड हो जाएगी।
- Haryana Jan Sahayak App के डाउनलोड होने के बाद आप को ओपन पर क्लीक करना है।
- एप्प ओपन होते ही होम पेज पर आप को अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन करना होगा।
- इस के बाद आगे पेज पर आप को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। और नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
- अपना मोबाइल नंबर भरने के बाद आप को ओटीपी मिलेगा जिसे सत्यापित करने के लिए उसे नियत स्थान पर भरें। साथ में आप को यहाँ अपना नाम भी भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें।
- अब आप का जन सहायक एप्प पर खाता बनाया जा सकता है। और आप इस पर अपनी चुनाव के अनुसार उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
आत्मनिर्भर हरियाणा योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
हरियाणा जनसहायक एप से संबंधित प्रश्न उत्तर
हरियाणा जन सहायक एप्लीकेशन को 25 अप्रैल 2020 को शुरू किया गया है।
ये एक प्रकार की एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से प्रदेश के गरीब लोगों की मदद की जाती है।
www.jansahayak.in – हरियाणा जनसहायक एप की आधिकारिक वेबसाइट है
इसकी शुरुआत कोरोना काल में प्रदेश के गरीब तबके की मदद के लिए गयी थी। इसके माध्यम से उन्हें राशन से लेकर अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुचाने की व्यवस्था की गयी थी।
संपर्क करें
हमने इस लेख के माध्यम से हरियाणा जनसहायक एप के बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप को उपयोगी लगी होगी। यदि आप को किसी प्रकार की समस्या है या कुछ पूछना है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नो का उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।
इसी तरह की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़ सकते हैं। हम वेबसाइट के माध्यम से आप तक ऐसी ही अनेक जरुरी विषयों पर जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं ।
यह भी पढ़ें:-