(e-सेवा पंजाब) eSewa Punjab: New Appointment Booking, status

आजकल के डिजिटल युग में लगभग सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे नागरिकों का काफी सुविधा घर बैठे ही मिल जाती है। e-सेवा पंजाब पोर्टल को पंजाब राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है। राज्य के नागरिकों को e-Sewa punjab portal पर कई सुविधाएँ दी गयी हैं। इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक सेवा केंद्रों में उपलब्ध सेवाओं के लिए घर बैठे New Appointment Booking कर सकेंगे। साथ ही साथ वह apply किये गए certificate की जानकारी/स्थिति भी आसानी से चेक कर सकेंगे।

(e-सेवा पंजाब) eSewa Punjab: New Appointment Booking, status
(e-सेवा पंजाब)

आज हम आपको e-Sewa Punjab Portal के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पोर्टल पर आप कई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। आप आज के इस लेख में eSewa Punjab पोर्टल पर New Appointment Booking कैसे करें और अपनी application status को कैसे चेक करें जान सकेंगे।

इसे भी पढ़े : पंजाब अनाज खरीद पोर्टल : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

e-सेवा पंजाब क्या है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पंजाब राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए कई सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए E Sewa Punjab पोर्टल को जारी किया है। अब राज्य के नागरिकों का कीमती समय बच जायेगा। इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लाभ या अन्य किसी सेवा का लाभ लेने के लिए सम्बंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। E Sewa Punjab पोर्टल पर पंजाब के नागरिक अपने किसी भी भी कार्य को करने के लिए पहले से ही स्लॉट बुक कर सकेंगे।

e-Sewa Punjab Portal पर Sewa Kendra Appointment Booking के अलावा नागरिकों को Certificate Preview, Verify, Track Status, आदि से सम्बंधित कार्य को भी आसानी से किया जा सकेगा। e-सेवा पंजाब पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद ही आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

Overview of e-Sewa Punjab Portal

E-Sewa Punjabe-सेवा पंजाब
Portal का नामE-Sewa Punjab (ई-सेवा पंजाब)
लाभार्थीपंजाब राज्य के सभी नागरिक
सम्बंधित राज्यपंजाब
पोर्टल को लांच किया गयापंजाब राज्य सरकार द्वारा
लाभपोर्टल की सहायता से घर बैठे स्लॉट बुक करने की सुविधा नागरिकों को मिल सकेगी
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं (Services)Certificate verification, Status Track, Appointment booking आदि .
पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइटesewa.punjab.gov.in
टोल फ्री नंबर1100

E Sewa Punjab का उद्देश्य

ई-सेवा पंजाब का मुख्य उद्देश्य पंजाब की जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं /सुविधाओं से लाभान्वित करना है। राज्य के नागरिकों को लंबी-लंबी लाइनों में लगाकर अपना समय अब बर्बाद नहीं करना पड़ेगा क्योंकि E Sewa Punjab portal पर नागरिकों को online slot booking/ New Appointment Booking करने की सुविधा दी गयी है। अब नागरिकों को केंद्र में जाने से पहले इस पोर्टल द्वारा अपनी स्लॉट बुकिंग करनी होगी ताकि उनका समय बच सके।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पंजाब किसान कर्ज माफी लिस्ट

E Sewa Punjab पोर्टल के लाभ

  • E Sewa Punjab के माध्यम से राज्य के नागरिको को हर बार सेवा केंद्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों को घर बैठे ही मिल सकेगा ।
  • नागरिक अपने हिसाब से सेवा केन्द्रो में जाने से पहले ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से स्लॉट बुक आसानी से कर सकेंगे।
  • पंजाब ई सेवा पोर्टल के तहत स्लॉट बुकिंग की सुविधा ही नहीं बल्कि अन्य सेवाओं के लाभ को भी ले सकेंगे वह एप्लीकेशन स्टेटस, सर्टिफिकेट वेरिफाई आदि की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे ।
  • ई सेवा पोर्टल पंजाब पर इस सुविधा के होने से अब नागरिकों को सेवा केन्द्रो में अपना समय नष्ट नहीं करना पड़ेगा।

ई-सेवा पंजाब पोर्टल में रजिस्ट्रेशन ऐसे करें (e-Sewa punjab portal registration)

  • पंजाब ई सेवा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले e-sewa punjab portal की official website esewa.punjab.gov.in में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऊपर की और सिटीजन लॉगिन के बटन पर में क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सिटीजन लॉगिन पर क्लिक करते हैं आपके स्क्रीन पर नए पेज में आपको Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप Register पर क्लिक करते हैं इसके बाद आपके सामने Create Account Continue to Digital Punjab का फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को भरें। जैसे आपका नाम ,ईमेल ,मोबाइल नंबर ,लिंग ,पासवर्ड,आदि।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको टर्म एंड कंडीशन के दिए चेक बोझ पर में टिक कर देना है।
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आप e-sewa punjab portal की official website esewa.punjab.gov.in पर रजिस्टर हो जायेंगे।

New Appointment Booking on e-Sewa punjab portal

यदि आप भी अपना पंजाब ई सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेर्स को फॉलो करें-

  1. E Sewa Punjab New Slot Booking के लिए सबसे पहले आपको E Sewa Punjab portal की आधिकारिक वेबसाइट esewa.punjab.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. जैसे ही आप वेबसाइट पर विजिट करेंगे इसके होम पेज पर आपको  “Sewa Kendra Appointment Booking” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। e-Sewa punjab portal
  3. जैसे ही आप Sewa Kendra Appointment Booking पर क्लिक कर देंगे आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको Slot Booking के लिए पूछी गयी जानकारियों जैसे –
    • अपना नाम ,
    • मोबाइल नंबर
    • जिला ,
    • स्लॉट बुकिंग की तिथिslot booking
  4. सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको अगले विकल्प पर सेवा केंद्र के नाम का चयन कर लेना है।
  5. इसके बाद आपको time slot को चुन लेना है।
  6. time slot को चुन लेने के बाद आपको Book now के बटन पर क्लिक करना है। और कैप्चा कोड में टिक मार्क करें ।
  7. अब नए पेज आप आपके सामने “Are you sure to book the selected slot”का ऑप्शन आ जायेगा।
  8. इस पेज पर आपको yes के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  9. जैसे ही आप yes कर लेंगें आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP Number प्राप्त होगा इसे भरें और वेरिफाई बटन पर क्लीक करें।
  10. जैसे ही आप ओटीपी वेरिफाई कर लेंगें आपकी स्क्रीन पर आपको online Appointment Booking sucessful का SMS मिल जायेगा।
  11. इस प्रकार से आपका ऑनलाइन घर बैठे ई सेवा पंजाब पोर्टल पर स्लॉट बुक हो जायेगा।

E Sewa Punjab Portal status track ऐसे करें

  • सबसे पहले आपको e seva punjab portal status track करने के लिए पंजाब सरकार की E Sewa Punjab Portal की ऑफिसियल वेबसाइट esewa.punjab.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Track Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है।track status punjab seva kendr
  • अब जैसे ही आप इसपर क्लिक करते हैं आपको नए पेज पर Application Status चेक करने के लिए अपनी एप्लीकेशन आईडी को भरना होगा।
  • आईडी को भरने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरें इसके बाद आपको submit बटन पर क्लिक कर देना है।-
  • e seva punjab status track
  • जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक कर देते हैं आपकी application status से सम्बंधित जानकारी आपको आपके स्क्रीन में दिखाई दी जाएगी।
  • इस प्रकार से आप बड़ी ही आसानी से ई सेवा पंजाब पोर्टल में अपना application status को आसानी से चेक कर सकते है।

Important Links

E Sewa Punjab Portal पर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें
Punjab Portal seva kendra token information –click here

Contact Details of Digital Punjab Department (संपर्क विवरण )

  • Customer Number: 1100
  • Email ID: complaint.sewakendra@gmail.com
  • Address: Plot No. D-241, Industrial Area, Phase-8B, Sector-74, Mohali-160071

e-सेवा पंजाब पोर्टल से सम्बंधित पूछे जाने वाले सवाल

E Sewa Punjab पोर्टल की official website क्या है ?

e-सेवा पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट http://esewa.punjab.gov.in/ है।

पंजाब की E Sewa Punjab पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

ई सेवा पंजाब पोर्टल को पंजाब राज्य सरकार द्वारा नागरिकोण के लिए शुरू किया गया है।

E Sewa Punjab पोर्टल पर किन -किन सेवाओं का लाभ मिलेगा ?

ई सेवा पंजाब पोर्टल पर आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं आप इस पोर्टल पर अपना ऑनलाइन स्लॉट बुक करा सकेंगे साथ ही सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन ,एप्लीकेशन ट्रैक करने की सुविधा जैसी कई सेवाओं का लाभ नागरिकों को उपलब्ध कराई गयी है।

ई सेवा पंजाब पोर्टल को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

ई सेवा पंजाब पोर्टल को डिजिटल पंजाब नाम से भी जाना जाता है।

हम ई सेवा पंजाब पोर्टल में लॉगिन कैसे कर सकते हैं ?

ई सेवा पंजाब पोर्टल में लॉगिन के लिए आपको वेबसाइट पर विजिट करना होगा जिसका लिंक आर्टिकल में दिया गया है। वेबसाइट पर आपको होम पेज में सिटीजन लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना होगा अब नया पेज ओपन होगा जहाँ आप अपना फ़ोन नंबर /ईमेल आईडी डालकर पासवर्ड डालें और login बटन पर क्लीक करें। इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

Leave a Comment