ई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें | e Shram Card Download Online @eshram.gov.in

भारत सरकार द्वारा मज़दूर वर्ग के नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं में न केवल उनके आर्थिक विकास पर ज़ोर दिया जाता है बल्कि उनके सामाजिक विकास का खाका भी तैयार किया जाता है। श्रम कार्ड के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सहायता देता है।

यदि आप भी इस कार्ड के लाभार्थी हैं और आप भी ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं और e shram Card को Online Download करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह आर्टिकल बड़े काम का होने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (e shram Card Download Online) इसकी पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

E Shram Card कैसे डाउनलोड करें

श्रम कार्ड को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) द्वारा जारी किया जाता है। देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मजदूरों को श्रम कार्ड का लाभ लेने के लिए e Shram Card बनवाना आवश्यक है ताकि वह इसके तहत मिलने वाली आर्थिक लाभ को आसानी से ले सकें। श्रमिक कार्ड (Sharmik Card) में एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number UAN) आपको प्राप्त होता है। अब तक पोर्टल के माध्यम से 284613113 e Shram card जारी किये जा चुके हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं और इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप e-Shram Card Online Download आसानी से घर बैठे कर सकेंगे या आप नजदीकी CSC सेण्टर में जाकर भी अपना e-Shram Card Download करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को उनका श्रम कार्ड पोस्ट द्वारा भी प्राप्त हो जाता है।

ई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें | e shram Card Download Online @eshram.gov.in
e shram Card Download Online @eshram.gov.in

Key Highlights of e-Shram Card Download Online @eshram.gov.in.

आर्टिकल का नामई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें
ई श्रम कार्ड के लाभार्थीदेश के सभी श्रमिक और मज़दूर वर्ग
सम्बंधित विभागश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
(ministry of labour and employment)
e shram Card Download की प्रक्रियाऑनलाइन
ई-श्रम पोर्टल हेल्पलाइन नंबर14434 (सोमवार से शनिवार आप काल कर सकते हैं)
011-23389928
ई -श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

पंजीकरण हेतु जरुरी e-shram portal पर जरुरी जानकारियां

आपके पास निम्नलिखित जानकारियों का होना आवश्यक है तभी आप अपना पंजीकरण पोर्टल पर आसानी से कर सकेंगे साथ ही साथ पंजीकरण के लिए अवश्य आयु सीमा की जानकारी भी नीचे दी गयी है –

  • आधार नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • पंजीकरण हेतु आयु 16 से 59 के बीच होनी चाहिए।

ई श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें? e shram Card Download Online

यदि आप अपना श्रमिक कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सबसे पहले आपको ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज पर आपको REGISTER on e-Shram का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप REGISTER on e-Shram के लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज ओपन होगा। e-shram card

Step-2 Self Registration (अपना पंजीकरण करें)

  • इस नए पेज पर आपको Self Registration के बॉक्स में दिए गए विकल्पों को भरना है जैसे –
    1. अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर डालें
    2. कैप्चा कोड डालें
    3. sent OTP के बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप SEND OTP पर क्लिक करेंगे आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब इस ओटीपी को आपको OTP बॉक्स में भरना है और Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप OTP सबमिट कर लेंगे आगे की प्रक्रिया के लिए आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • आधार नंबर डालने के बाद इसके ठीक नीचे आपको रजिस्ट्रेशन के टर्म एंड कंडीशन के दिए चेक बॉक्स में क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद नीचे दिए Submit बटन पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको पुनः अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जायेगा अपना OTP भरें और Validate के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी सचिन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको 2 विकल्प मिलेंगे –
    1. Update profile
    2. Download UAN card
  • यहाँ से आपको Download UAN Card के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप Download UAN Card के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर आपका ई श्रम कार्ड खुल कर आ जायेगा।
  • अब इस पेज में आपको e-Shram Card Download के लिए आपके श्रम कार्ड के ठीक ऊपर दिए Download UAN card वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आप इस कार्ड को आसानी से PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

important links

ई -श्रम की आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ई श्रम पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत (रजिस्टर) करेंयहाँ क्लिक करें
ई श्रम पोर्टल पर शिकायत हेतुयहाँ क्लिक करें
पोर्टल पर शिकायत की स्थिति जानने के लिएयहाँ क्लिक करें

ई श्रम कार्ड से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

e shram Card की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के e shram की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in है।

हम घर बैठे अपना e shram Card कैसे डाउनलोड कर सकेंगे ?

आपको अपना ई श्रम कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए e shram की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करना है जहाँ आप आसानी से कुछ ही स्टेप्स की सहायता से अपना e shram Card Download कर सकेंगे

e shram Card क्या होता है ?

यह e shram Card भारत के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने हेतु प्रदान किया जाता है। यह कार्ड पात्र मजदुर और श्रमिकों को आवेदन करने पर ही प्राप्त होगा।

अब तक कितने ई श्रम कार्ड जारी किये गए हैं ?

2024 तक 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

ई श्रम कार्ड का क्या लाभ मिलता है ?

यदि आप श्रम कार्ड बनवाने हेतु पात्र हैं और आपका श्रमिक कार्ड बन चुका है तो आपको हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है साथ ही साथ श्रमिको, मज़दूरों को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है।

Leave a Comment