CUET 2022: CUET की फुल फॉर्म Common University Entrance Test है। सीयूईटी परीक्षा का आयोजन एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा किया जाता है। CUET की परीक्षा अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कराई जाती है। वर्तमान समय तक सीयूईटी 2022 के लिए 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन किये जा चुके है। CUET 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2022 थी। हालांकि NTA (National Testing Agency) ने आवेदन की अंतिम तिथि को 22 मई 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
Table of Contents
कब होगी परीक्षा : सीयूईटी 2022
सीयूईटी 2022 की परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी। एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्राप्त करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को अन्य किसी भी माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हो सकेगा। साथ ही जानकारी के लिए बता दें सीयूईटी 2022 की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र 13 अलग-अलग भाषाओ में उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपनी आवश्यकता के अनुसार भाषा का चयन कर सकते है।
UGC NET 2022 रजिस्ट्रेशन: चेक ऑनलाइन फॉर्म, एलिजिबिलिटी, एग्जाम डेट
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट : योग्यता एवं दस्तावेज
सीयूईटी 2022 का आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यता पूरी करने के साथ-साथ कुछ आवश्यक दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी। जानिये क्या है पूरी जानकारी –
शैक्षिक योग्यता | कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी पास होना चाहिए। |
आयुसीमा | आवेदनकर्ता के लिए कोई आयुसीमा निर्धारित नहीं है। |
दस्तावेज | फोटोग्राफ,सिग्नेचर,जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट |
CUET 2022 : Application Fees
आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी वर्गो के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जायेगा। जानिए किस वर्ग के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
केटेगरी का नाम | आवेदन शुल्क |
जनरल | 650 रूपये /- |
ईडब्ल्यूएस/ओबीसी | 600 रूपये /- |
एससी/एसटी/पीएच | 550 रूपये /- |
सीयूईटी 2022 : महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू करने की तिथि | 6 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 मई 2022 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 22 मई 2022 |
संसोधन करने की तिथि | 22 मई – 31 मई 2022 |
परीक्षा की तिथि | जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | उपलब्ध नहीं है |
रिजल्ट घोषित होने की तिथि | उपलब्ध नहीं है |
ऐसे करें CUET 2022 में ऑनलाइन आवेदन
किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की परीक्षा देनी होती है। जिसके आवेदन के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट कर सकते है। जानिये पूरी प्रोसेस –
- कैंडिडेट सबसे पहले सीयूईटी की ऑफिसियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएँ।
- होम पेज पर “Register” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करें।
- उसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
उम्मीदवार ध्यान दें सभी उम्मीदवारों को अपना एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य रूप से देनी होगी। सीयूईटी 2022 से जुडी जानकारी के लिए आपको ईमेल आईडी या मोबाइल फोन पर एसएमएस द्वारा सूचित किया जायेगा।
NEET Exam Date: नीट 2022 रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, जल्दी करें आवेदन
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।