स्टाम्प विक्रेता कैसे बने? | CSC E Stamp Vendor Registration, जाने योग्यता व दस्तावेज़

दोस्तों जैसा की हम सब जानते है कि आज के समय में स्टाम्प का बहुत चलन है। वर्तमान में स्टाम्प की बिक्री बहुत तेजी से होने लगी है। यहाँ तक की जितने भी सरकारी काम है उन सभी कामों में E Stamp की आवश्यकता होती है। आज के समय में ऐसा कोई काम नहीं है ,जहाँ स्टाम्प की जरूरत न होती हो। पहले सरकार ऑफलाइन तरीके से इस सिस्टम को चलाती थी। लेकिन आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन हो चूका है। कई सारे लोग ऑनलाइन के माध्यम से स्टाम्प को बेच कर अपना रोजगार शुरू कर रहे है। यदि आप भी अपना रोजगार शुरू करना चाहते है या फिर CSC E Stamp Vendor बनना चाहते है तो उसके लिए आपको हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पड़ना होगा। तो आइये जानते है स्टाम्प विक्रेता कैसे बने? और CSC E Stamp Vendor में Registration करने की प्रक्रिया भी बताएगे।

स्टाम्प विक्रेता कैसे बने? | CSC E Stamp Vendor Registration, जाने योग्यता व दस्तावेज़
CSC E Stamp Vendor Registration

स्टाम्प विक्रेता क्या होता है?

यदि आप खुद का रोजगार करना चाहते है तो उसके लिए सबसे अच्छा है, स्टाम्प विक्रेता बनाना। वर्तमान समय में हर सरकारी कार्यो में E Stamp की आवश्यकता होती है। स्टाम्प की जरुरत पड़ने पर हम जहाँ से स्टाम्प खरीदते है तो उस व्यक्ति को स्टाम्प विक्रेता कहते है। स्टाम्प विक्रेता बनने के लिए आपको राज्य सरकार से पंजीयन और मुद्रांक विभाग से लाइसेंस स्वीकृत करना होगा। तभी जाकर आप E Stamp की बिक्री कर सकते है। अगर आप ऑनलाइन के माध्यम से E Stamp प्राप्त करना चाहते है तो जगह को CSC center कहते है। E Stamp Vendor बनने के बाद आपको सरकार के माध्यम से Users id और Password दिया जायेगा। जिसके माध्यम से आप ग्राहक को स्टाम्प बेच सकते है। अब हम आपको बताएगे की स्टाम्प विक्रेता कैसे बने? और E Stamp विक्रेता बनने के लिए किस योग्यता व दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है।

About of the CSC E Stamp Vendor Registration

आर्टिकल का नाम स्टाम्प विक्रेता (CSC E Stamp Vendor)
E Stamp में आवेदनऑनलाइन
स्टाम्प विक्रेता बनाने की सुविधाराज्य सरकार द्वारा
E Stamp के उद्देस्यजालसाजी से बनाये स्टाम्प पर रोक लगवाना
ऑनलाइन स्टाम्प विक्रेता का लाभलोगो को कम दाम में रोजगार करने का अवसर प्राप्त होगा
E Stamp में आवेदन कर्ता की उम्र21 साल से अधिक
आधिकारिक वेबसाइट shcilestamp.com

E Stamp Vendor के लाभ

यदि आप कम दाम में कोई रोजगार शुरू करने का सोच रहे है तो आपके लिए स्टाम्प विक्रेता बनना बहुत अच्छा ऑप्शन है। आप आसानी से स्टाम्प विक्रेता बन जायेगे। उससे पहले इसके लाभ को जान ले। जो की इस प्रकार से है –

  • यदि कोई भी व्यक्ति स्टाम्प विक्रेता बनता है तो वह सालाना का अच्छा पैसा कमा सकता है यदि वह तहसील और कचहरी के आस-पास सेण्टर खोलता है, तो काफी लोग उसके पास आएंगे।
  • आज के समय में जो धोकाधड़ी से नकली स्टाम्प पेपर बना रहे। उन सभी पर रोक लग जाएगी। और उनका खत्म हो जायेगा।
  • जालसाजी से स्टाम्प पेपर बनाने पर सरकार को हर साल करोड़ो का नुकसान होता है। यदि सब कुछ ऑनलाइन हो गया तो सरकार का पैसा बर्बाद नहीं होगा।
  • अब लोगो को E Stamp लेने के लिए अनेक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब वह आपने पास के CSC Center में जाकर स्टाम्प पेपर को प्राप्त कर सकता है।
  • अगर आप CSC Center पर जाकर स्टाम्प पेपर को प्राप्त करने है तो वह अपनी मनमानी से आपसे ज्यादा पैसा नहीं ले सकते है। ऑनलाइन स्टाम्प लेने पर आपको निर्धारित शुल्क ही देना होता है।
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसे भी पढ़े :- Generation Of Computer In Hindi

स्टाम्प सर्विस के मुख्य उद्देस्य क्या है?

सरकार ने इस सुविधा की शुरुवात देश में चल रही नकली स्टाम्प धांधली की समस्या को देखते हुई की। कई लोगो को स्टाम्प खरीदने में बहुत समस्या आती है। स्टाम्प को देने करने के लिए कई विक्रेता अधिक पैसा वसूलते है। इसके अलावा योग्य व्यक्ति को आपना रोजगार खोलने के लिए ये सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है। स्टाम्प सर्विस के लिए आपको अधिक पैसा निवेश करने करने की जरुरत नहीं है। E Stamp Service से देश में बढ़ रहे गलत कामों को रोका जा सकता है। ऑनलाइन स्टाम्प के माध्यम से सभी समस्याओं का निवारण किया जा सकता है।

स्टाम्प विक्रेता बनने के लिए पात्रता

यदि आप E Stamp Vendor बनना चाहते है। तो आपके पास इन सभी योग्यता का होना अनिवार्य है जो की नीचे बताई गई है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • स्टाम्प विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • व्यक्ति को कंप्यूटर की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
  • देश का कोई भी नागरिक E Stamp Vendor के लिए आवेदान कर सकता है।
  • E Stamp Vendor का लाइसेंस लेने के लिए सबसे पहले व्यक्ति का चरित्र अच्छा होना चाहिए।

E Stamp Vendor बनने के लिए जरुरी दस्तावेज

यदि आप E Stamp Vendor बनना चाहते है। तो उसके लिए आपके सभी इन सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है जो की इस प्रकार से है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता
  • CSC ID
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट

इसे भी पढ़े :- CSC Bank Mitra Registration 2023

स्टाम्प विक्रेता बनने के लिए Registration प्रक्रिया

  • E Stamp Vendor में आवेदन करने से पहले आपके पास CSC ID होनी बहुत जरुरी है।
  • दूसरी महत्वपूर्ण बात, आवेदन करने से पहले आपके पास ऊपर बताये गए सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
  • सभी दस्तावेज होने के बाद आपको CSC के District manager से स्टाम्प विक्रेता के बारें में संपर्क करना है।
  • जहाँ पर आपको अपना CSC center खोलना है वहाँ की सभी जानकारी District manager को देनी है।
  • उनके द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा कर देना है।
  • दस्तावेजों की जांच करने के कुछ दिनों बाद 2-3 हफ्तों के अंदर उनके द्वारा आपको एक Users id और Password दिया जायेगा।
  • कुछ दिनों बाद Users id और Password प्राप्त करने के बाद आप किसी भी जगह पर CSC center खोल कर स्टाम्प को बेच सकते है। और अच्छा मुनाफा ले सकते है।

CSC E Stamp Vendor से सम्बंधित कुछ सवालों के जवाब (FAQS)

स्टाम्प विक्रेता कैसे बने?

स्टाम्प विक्रेता बनने के लिए आपके कंप्यूटर का ज्ञान और CSC ID और अन्य दस्तावेज होने बेहद जरुरी है। सभी दस्तावेज होने के बाद आपको अपने District manager से संपर्क करना होगा। और उनको अपनी सभी जानकारी देनी होगी। सभी दस्तावेज verify होने के बाद आप एक स्टाम्प विक्रेता बन सकते है।

ऑनलाइन स्टाम्प विक्रेता के क्या उद्देस्य है?

देश में बहुत सारे ऐसे लोग है जो जालसाजी से स्टाम्प पेपर बनवा लेते है। ऐसे में सरकार को हर साल करोड़ो का नुकसान होता है। ऑनलाइन के माध्यम से सभी धोकाधड़ी के काम बंद हो जायेगे। और सरकार का करोड़ो का नुकसान होने से बच जायेगा।

CSC E Stamp Vendor बनने के लिए किस अधिकारी को संपर्क करें ?

CSC E Stamp Vendor बनने के लिए अपने District manager को संपर्क करना होता है।

स्टाम्प विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की उम्र क्या होनी चाहिए?

स्टाम्प विक्रेता का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Leave a Comment