केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी– 1 मार्च 2022 से केनरा बैंक के माध्यम से अपने बैंक ग्राहकों के लिए फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की गयी है। आप यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार देख सकते है की केनरा बैंक के खाताधारकों को फिक्स डिपॉजिट पर कितना ब्याज दिया जा रहा है। केनरा बैंक की और से जारी बयान के आधार पर यह जानकारी दी गयी है की नई FD ब्याज दरें 1 मार्च से प्रभावी होंगी। तो आइये जानते है केनरा बैंक बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग फिक्स डिपॉजिट FD पर कितनी वृद्धि की गयी है।
केनरा बैंक ने फिक्स डिपॉजिट ब्याज दर में की वृद्धि
Canara Bank के माध्यम से अलग-अलग टाइम पीरियड फिक्स डिपॉजिट पर 0.25 प्रतिशत ब्याज की दरों में वृद्धि की है। यह नई दरे 1 मार्च 2022 से प्रभावी रूप से लागू होगी।
जानें नई ब्याज दरें
- 1 वर्ष की अवधि वाली FD ब्याज दर को बढाकर 5.1 प्रतिशत किया गया है।
- 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष की एफडी के लिए यह ब्याज दरें पांच प्रतिशत से बढाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया गया है।
- 2 या फिर 3 वर्ष की एफडी पर ग्राहकों को सालाना रूप में 5.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
- 3 से 5 वर्ष की एफडी पर सालाना रूप में 5.45 प्रतिशत के रूप में ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दर पहले 5.25 प्रतिशत थी।
- इसी के साथ 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के फिक्स डिपॉजिट पर 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है। इसमें ग्राहकों को 5.50 के रूप में ब्याज दिया जायेगा।
- सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स डिपॉजिट में 0.50 प्रतिशत तक ब्याज दरों में वृद्धि की गयी है।