Bihar 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज यानी 31 मार्च को ,कक्षा 10वीं की बिहार बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जितने भी परीक्षार्थियों ने इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है उन सभी छात्रों का इंतज़ार आज खत्म हो जाएगा। सभी विद्यार्थी आज दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना Bihar 10th Result जारी होने पर चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2022 ) की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग सभागार से की जाएगी। इस अवसर पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
Table of Contents
Bihar 10th Result
बिहार बोर्ड परीक्षा ( Bihar Board Matric Exam 2022 )का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक किया गया था। इस परीक्षा में 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। 31 मार्च 2022 यानी की आज Bihar 10th Result 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस बारे में बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ये जानकारी दी गयी है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। सभी छात्र – छात्राएं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.com , biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस लिंक से करें डाउनलोड Bihar 10th Result 2022
Bihar 10th Result देखने के लिए सभी विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप – biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना है।
- अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप को Bihar 10th Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आप को स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को अपना रोल नंबर और रोल कोड /स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
- इसके साथ ही दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें। और सबमिट पर क्लीक कर दें।
- अब आप की स्क्रीन पर आप के रिजल्ट खुल जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यकता के अनुसार इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022
सभी छात्र और छात्राएं जो इस बार बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वो आज दोपर 3 बजे बाद अपना अपना Bihar 10th Result आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। बता दें कि दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की लिंक एक्टिव कर दी जाएगी। जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थी अपने रोल नंबर , स्कूल कोड के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। Bihar 10th Result 2022 में विद्यार्थी का नाम , उसका रोल नंबर , रोल कोड , रजिस्ट्रेशन नंबर , सभी विषयों में प्राप्तांक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस के बारे में जानकारी रहती है।
- प्री परीक्षा पास करने पर बिहार की छात्राओं को मिलेगा बंपर इनाम
- बिहार बोर्ड में इन छात्रों को मिलेगा 10 हजार रुपये
- बिहार के स्कूल कॉलेजों का छुट्टी का कैलेंडर जारी
BSEB हेल्पलाइन नंबर
यदि आप को Bihar 10th Result देखने में कोई परेशानी हो या रिजल्ट में किसी तरह की कोई त्रुटि हो तो आप BSEB की हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 6122230009
ईमेल आईडी : [email protected]