Benefits of Drinking lemon water before bed in Summer: गर्मियों में नीम्बू पानी शरीर को गर्मी से बचाने के लिए रामबाण तरीका है। ये न केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को तरोताज़ा भी कर देता है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक होता है। जैसे की हम जानते हैं की हमारा शरीर 60% पानी से बना होता है। और गर्मियों में हमे पानी की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में नीम्बू पानी ऐसा सोर्स है जिससे शरीर में पानी की कमी दूर करने के साथ साथ बॉडी टॉक्सिन्स को भी बाहर निकलने में सहायता मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की आप को ठंडे नीम्बू पानी पीने से जितने लाभ हैं उतने ही लाभ आप को इसे गुनगुने पानी के साथ पीने में भी मिलते हैं। यदि नहीं जानते तो हम आप को इस लेख के माध्यम से बताएंगे।
- डाइजेशन में सहायक : यदि आप रोज रात को गरम पानी में नीबू डालकर पीते हैं तो ये आपके पाचन की प्रक्रिया को बेहतर करता है। इससे आप का भोजन अच्छे से पचेगा और आप को गैस और एसिडिटी संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
- वजन कम करने में सहायक : यदि आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो साथ में गरम पानी के साथ नीम्बू का रस डालकर ले सकते हैं। इस से आप को वजन कम करने में सहायता मिलेगी क्यूंकि ये आप के शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम करता है।
- त्वचा के लिए लाभकारी : त्वचा के लिए गुनगुने पानी में नीबू के सेवन से आप की त्वचा में निखार आता है। ये आप के शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। जिससे आप की त्वचा सुन्दर हो जाती है। नीम्बू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है।
- माउथ फ्रेशनर : गुनगुने नीम्बू पानी पीने से मुंह की बदबू खत्म हो जाती है। साथ ही आप की सांसों की बदबू की समस्या नहीं होती।
- किडनी में स्टोन होने से बचाव : किडनी स्टोन की समस्या से बचना चाहते हैं तो आप को भी गुनगुने पानी में नीबू का सेवन करना चाहिए। इसमें सिट्रिक एसिड होता है जो किडनी में कैल्शियम स्टोन को बनने से रोकता है।
- सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे और नुकसान
- बेसन में हल्दी मिलाकर लगाने के फायदे
- सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी खाने के फायदे
- गर्मियों में काजू खाने के फायदे
नोट : ये लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। हम इसे किसी भी बीमारी के इलाज के तौर पर अपनाये जाने की सलाह नहीं देते।