Bank Holidays In November: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के माध्यम से नवंबर माह हेतु आधिकारिक बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार नवंबर माह में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 17 दिनों की छुट्टी में साप्तहिक छुट्टी को शामिल किया गया है। आप यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार चेक कर सकते नवंबर माह में कितने दिन तक बैंको की छुट्टी रहेगी। RBI के माध्यम से जारी की गयी बैंक छुट्टी के लिस्ट नीचे साझा की गयी है। इस लिस्ट के अनुसार आप देख सकते है की रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के माध्यम से कौन से राज्य के लिए बैंक हॉलीडे के लिए सूची तैयार की गयी है। एवं कौन-कौन से राज्यों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
Table of Contents
Bank Holidays In November
आरबीआई के माध्यम से बैंको हेतु छुट्टी के लिए जारी की गयी सूची के अनुसार आपको बता दें की कुछ राज्यों में दो से तीन दिनों तक लगातार छुट्टी रहेगी। ऐसे में ग्राहकों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए बाधित न होना पड़े उसके लिए यहाँ Bank Holidays की जानकारी को सुनश्चित किया गया है। नवंबर 2021 के महीने में, देश के विभिन्न हिस्सों में कई त्योहार मनाए जाते हैं। जहां कुछ त्योहार कई राज्यों में मनाए जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक या दो राज्यों में मनाए जाते हैं। आरबीआई के दिशा-निर्देशों के आधार पर त्योहारों एवं साप्ताहिक तौर पर होने वाली सभी बैंकों छुट्टी विवरण को आप यहाँ से चेक कर सकते है।
नवंबर 2021 में बैंक अवकाश की सूची
- 1 नवंबर 2021-कन्नड़ राज्योत्सव ,बंगलौर इम्फाल राज्य में बैंक छुट्टी
- 3 नवंबर -नरक चतुर्दशी ,बैंगलोर बैंक छुट्टी
- 4 नवंबर –दीपवाली ,सभी राज्यों के बैंकों में छुट्टी केवल बंगलौर को छोड़कर
- 5 नवंबर- गोवर्धन पूजा -अहमदाबाद ,बंगलौर ,बेलपुरु ,देहरादून ,गंगटोक जयपुर ,कानपुर लखनऊ ,नागपुर में बैंक बंद
- 6 नवंबर -भाई दूज ,निंगोल चाकोबा -इम्फाल ,गंगटोक ,कानपुर ,लखनऊ शिमला में बैंक बंद
- 7 नवंबर-रविवार अवकाश
- 10 नवंबर-छठ पूजा पटना और रांची में बैंक बंद
- 11 नवंबर -छठ पूजा पटना में बैंक बंद
- 12 नवंबर -वंगला उत्सव शिलांग में बैंक हॉलीडे
- 13 नंवबर -शनिवार (second saturday)
- 14 नवंबर -रविवार
- 19 नवंबर- गुरु नानक जयंती -आइजोल, भोपाल, बेलापुर, चंडीगढ़, हैदराबाद, देहरादून, जयपुर, शिमला, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, नागपुर, रायपुर, जम्मू, श्रीनगर रांची, में बैंक अवकाश
- 21 नवंबर-रविवार
- 22 नवंबर-बैंगलोर में बैंक अवकाश ,कनकदास जयंती
- 23 नवंबर- शिलोंग बैंक अवकाश – सेंग कूटसनेम
- 27 नवंबर -शनिवार (Last Saturday of the month)
- 28 नवंबर रविवार
खुशखबरी! फिर से शुरू हुई गैस सिलेंडर की सब्सिडी, तुरंत चेक करें अपना बैलेंस
ऐसी ही और भी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।