7th Pay Commission 2022- देश के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी ख़ुशख़बरी है। सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में DA Hike में 14 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भारी मात्रा में वृद्धि होने वाली है। 1 फरवरी को बजट पेश होने के साथ लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी को लेकर एक बड़ा तोहफा मिला है। वित्तीय वर्ष 2022 के बजट में महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी को लेकर यह ऐलान सिर्फ केंद्रीय सार्वजानिक क्षेत्र उद्यम (CPSEs) के कर्मचारियों के लिए किया गया है। इन सभी कर्मचारियों के लिए जनवरी के अंत में DA को संसोधित किया जायेगा। तो आइये जानते है 7th Pay Commission 2022 महंगाई भत्ते में हुए इजाफे से कर्मचारियों को कितना वेतन प्राप्त होगा।
Table of Contents
7th Pay Commission 2022 बजट में हुआ बड़ा ऐलान
बजट में किये गए ऐलान के अनुसार उन सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते हेतु बढ़ोतरी की गयी है ,जो CPSEs के बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों और सुपरवाइजर को मिलने वाला DA है। 2007 वेतनमान के अंतर्गत CPSEs के अधिकारीयों एवं गैर संघीय सुपरवाइजर को DA की दर अब 184.1 प्रतिशत की गयी है। अभी तक केंद्रीय कमर्चारियों को 170.5 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता लेने का लाभ प्राप्त हो रहा था।
महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान
वर्ष 2021 के जुलाई माह में सरकार के द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया था। इसके पश्चात सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी थी। अब इसके साथ ही CPSEs में 2007 वेतनमान वालो का भी महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। पिछला महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहा है। जुलाई 2021 में DA को 159.9 प्रतिशत से बढाकर 170.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गयी थी। यानी की कुल मिलाकर महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी थी। Industrial Dearness Allowance कर्मचारियों के संबंध में DA की यह दर लागू होगी। जिन्हे DPI के अंतर्गत संसोधित वेतनमान 2007 की अनुमति दी गयी है।
यह भी पढ़ें:-
- खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों के DA के अलावा HRA में हुआ 20,160 रुपए का इजाफा, पढ़ें विस्तार में
- केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, डीए के साथ एचआरए में भी इजाफे का एलान संभव
- खुशखबरी! फिर हो सकती है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी! जल्दी से कर लें ये काम
- केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आएंगे 2 लाख रुपये! 18 महीने के DA एरियर पर आया लेटेस्ट अपडेट