हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास | 10 Best Hindi Novels in Hindi Literature

पढ़ने के शौकीन हैं ? तो हिंदी साहित्य के उपन्यास से अच्छा और क्या हो सकता है। हिंदी साहित्य में कई प्रसिद्ध कवि हुए हैं जिन्होंने अपनी रचना से हिंदी साहित्य में नयी पहचान कायम की है।

हिंदी साहित्य के उपन्यास की बात की जाए तो आपको इनमें भारत की राजनीति, गरीबी और सामाजिक परिवेश आदि के बारे में सजीव चित्रण देखने को मिलता है।

आज हम बात करने जा रहे हैं हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के बारे में जो आपको काफी पसंद आएंगे। तो चलिए नीचे जानते हैं 10 Best Hindi Novels in Hindi Literature के बारे में विस्तार से।

Best Novels in Hindi Literature
10 Best Hindi Novels in Hindi Literature

10 Best Hindi Novels in Hindi Literature

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

नीचे हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास की सूची दी गयी है –

  1. गुनाहों का देवता
  2. निर्मला
  3. मैला आँचल
  4. आपका बंटी
  5. राग दरबारी
  6. कशी का अस्सी
  7. तमस
  8. शेखर एक जीवनी
  9. आषाढ़ का एक दिन
  10. बोल्गा से गंगा

हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास

हिंदी उपन्यास का नामउपन्यास की विषय वस्तु और नायक /पात्रलेखक
गुनाहों का देवताप्रेम प्रषंग ,
3 पात्र -चन्दर ,सुधा ,पम्मी
धर्मवीर भारती
निर्मलादहेज़ प्रथा और विवाह को आधार बनाकर (नारी जीवन की करुणा को दर्शाया गया है )
उपन्यास में पात्र -निर्मला ,तोताराम ,मनसाराम ,रुक्मणि आदि
प्रेमचंद्र
मैला आँचलग्रामीण जीवन से सम्बंधित है
उपन्यास में पात्र -डॉ ० प्रशांत बनर्जी ,कमली ,बालदेव ,लक्ष्मी आदि।
फणीश्वरनाथ रेणु
आपका बंटीतलाकशुदा पति पत्नी की संतान की समस्या को दर्शाया गया है।
उपन्यास में पात्र -बंटी
मन्नू भंडारी
राग दरबारीव्यंग रचना
पात्र -वैद्यजी ,रुप्पन बाबू,बद्री पहलवान,रंगनाथ आदि।
श्रीलाल शुक्ल
काशी का अस्सीउपन्यास में वास्तविक लोगों की वास्तविक बातचीत को जोड़ा गया है।काशी नाथ सिंह
तमस….
उपन्यास के पात्र -नाथू ,अजीज,मेहता ,देसराज ,लीजा ,बख्शीजी ,मास्टर रामदास आदि।
भीष्म साहनी
शेखर एक जीवनीमनोविश्लेषणात्मक उपन्यास है।सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन
आषाढ़ का एक दिनत्रिखण्डिया नाटक
कहानी कालिदास के निजी जीवन पर केंद्रित है।
मोहन राकेश
बोल्गा से गंगाप्रसिद्ध काल्पनिक कृति मातृसत्तात्मक समाज में स्त्री के वर्चस्व को इस कृति में उजागर किया गया है।राहुल सांकृत्यायन

1.गुनाहों का देवता – धर्मवीर भारती

हिंदी के सर्वश्रेष्ठ उपन्यासकार धर्मवीर भारती द्वारा रचित ‘गुनाहों का देवता’ साल 1949 में प्रकाशित की गयी थी। इस उपन्यास में प्रेम के अलौकिक रूप का चित्रण किया गया है।

इस उपन्यास में भारती जी ने पात्रों के चरित्र चित्रण को बखूबी प्रदर्शित किया है। कहानी में तीन मुख्य पात्र हैं जिनका नाम चन्दर ,पम्मी ,सुधा है। कहानी इन तीनों किरदारों के आसपास ही घूमती है। इस उपन्यास में कुछ पंक्तियाँ उल्लेखित है जो इस प्रकार हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • 6 बरस से 60 बरस तक की कौन-सी ऐसी स्त्री है, जो अपने रूप की प्रशंसा पर बेहोश न हो जाए।
  • अविश्वास आदमी की प्रवृत्ति को जितना बिगाड़ता है, विश्वास उतना ही बनाता है।

2.निर्मला – मुंशी प्रेमचंद्र

Best Novels in Hindi Literature- Nirmala को हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों में से एक माना गया है। मुंशी प्रेमचंद्र जी द्वारा रचित इस उपन्यास का प्रकाशन 1927 में हुआ था। प्रेमचंद्र जी ने इस उपन्यास में उस समय की दहेज़ प्रथा और अनमेल विवाह को आधार बनाकर लेखन शुरू किया था। निर्मला की भाषा सरल और ग्रामीण बोलचाल की है।

इस उपन्यास में मुख्य पात्र का नाम ”निर्मला है जोकि 15 साल की एक सुन्दर लड़कीहै जिसका विवाह एक अधेड़ उम्र के शादीशुदा व्यक्ति से करा दी जाती है। निर्मला का विवाह ऐसे इंसान से करा दिया अत है जिसकी पहली पत्नी के 3 बेटे हैं। मुंशी प्रेमचंद्र जी द्वारा रचित इस कहानी में निर्मला के संघर्ष और समाज की मानसिकता को भली भांति दर्शाया गया है। Premchandra जी की निर्मला नामक उपन्यास नारी जीवन की करुणामयी त्रासदी को दर्शाता है।

3.मैला आँचल – फणीश्वरनाथ रेणु

फणीश्वरनाथ रेणु जी का प्रसिद्ध उपन्यास मैला आंचल एक आंचलिक उपन्यास है। साल 1954 में इस उपन्यास का प्रकाशन किया गया था। यह उपन्यास बिहार प्रान्त के पूर्णिया जिले के मेरीगंज की ग्रामीण जीवन से जुड़ा हुआ है।

इस उपन्यास में ग्रामीण क्षेत्र के भारत की स्वतंत्रता के दौरान राजनितिक ,आर्थिक ,सामाजिक दृश्य का चित्रण किया गया है। मैला आँचल का नायक डॉक्टर प्रशांत बनर्जी है, जो अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद गांव के पिछड़े इलाके में आते हैं जिसके बाद उनके सामने ग्रामीण जीवन का पिछड़ेपन,अज्ञान ,आभाव ,दुःख आदि आता है।

कहानी में डॉक्टर प्रशांत बनर्जी के अतिरिक्त कमली,विश्वनाथ ,बालदेव ,कालीचरण ,लक्ष्मी ,बावनदास ,जोतखी ,तहसीलदार आदि हैं।

4.आपका बंटी – मन्नू भंडारी

मनु रचित हिंदी उपन्यास आपका बंटी काफी प्रसिद्ध उपन्यास है। यह उपन्यास बाल मनोविज्ञान पर आधारित है। साल 1971 में इस उपन्यास को प्रकाशित किया गया था।

मन्नू जी ने अपने इस उपन्यास में एक 9 साल के लड़के का काफी अच्छे तरीके से चित्रण किया है। इस उपन्यास में तलाकशुदा माता-पिता के बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है उसका सुन्दर चित्रण किया गया है।

5.राग दरबारी – श्रीलाल शुक्ल

श्रीलाल शुक्ल द्वारा रचित हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध व्यंग रचना ‘राग दरबारी’ भारतीय जीवन की मूल्यहीनता और निर्ममता पर व्यंग कसता है।

Shrilal Shukla को उनके व्यंगात्मक उपन्यास के लिए साल 1969 में साहित्य अकादमी से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस उपन्यास को 1968 में प्रकाशित किया गया था।

श्रीलाल शुक्ल जी द्वारा इस उपन्यास में भारत की स्वतंत्रता के बाद के ग्रामीण जीवन के मूल्यहास को प्रदर्शित किया गया है। यदि आपको व्यंग पढ़ने में दिलचस्पी है तो यह उपन्यास आपको एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

6. काशी का अस्सी – काशी नाथ सिंह

साल 2004 में काशी नाथ सिंह द्वारा ”काशी का अस्सी’ नमक उपन्यास लिखा गया। इसी उपन्यास से प्रेरित होकर मोहल्ला अस्सी नाम की मूवी भी बनाई गयी थी।

उपन्यास में आपको राम जन्मभूमि आंदोलन और मंडल आयोग के कार्यों घटनाओं के साथ -साथ 1990 और 1998 की घटनाओं को दर्शाया गया है।

काशी का अस्सी एक व्यंगात्मक कृति है जो उस समय के प्रशासन पर प्रहार करती है। उपन्यास में वास्तविक व्यक्तियों की वास्तविक बातचीत को जोड़ा गया है।

इस उपन्यास में वाराणसी के अस्सी घाट में रहने वाले 5 लोगों की कहानी को दर्शाया गया है। उस समय के बनारस के समाज के बारे में समझने के लिए आप इस उपन्यास को पढ़ सकते हैं।

7. तमस – भीष्म साहनी

भीष्म साहनी द्वारा रचित हिंदी साहित्य की सबसे प्रसिद्ध उपन्यासों में से एक उपन्यास ‘तमस’ है। तमस का प्रकाशन 1973 में किया गया था। इस उपन्यास से Bhishma Sahni को साहित्य जगत में प्रसिद्धि हासिल हुई ।

इस पर साल 1986 में गोविन्द निहलानी ने दूरदर्शन धारावाहिक और फिल्म का निर्माण भी किया था। वर्ष 1975 में तमस के लिए भीष्म साहनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इस उपन्यास में आजादी से पूर्व की साम्प्रदायिकता को लेकर देश में हो रहे हिंसा और राजनैतिक परिवर्तन का चित्रण साहनी जी द्वारा अच्छे से किया गया है।

आजादी से पूर्व के भारत में व्याप्त साम्प्रदायिकता हिंसा और राजनैतिक उठापथक को समझने के लिए आप भीष्म साहनी की प्रसिद्ध उपन्यास तमस को पढ़ सकते हैं।

8. शेखर एक जीवनी – सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन अज्ञेय

अज्ञेय जी द्वारा लिखा गया उपन्यास शेखर एक जीवनी एक प्रकार का मनोविश्लेषणात्मक उपन्यास है। इसे दो भागों में बांटा गया है। इस उपन्यास के पहले भाग को साल 1941 और दूसरे भाग को तीन साल बाद 1944 में प्रकाशित किया गया था।

शेखर एक जीवनी में अज्ञेय जी द्वारा बालक मन पर काम ,भय /डर और अहम के प्रभाव और उसकी प्रकृति पर मनोवैज्ञानिक तरीके से विचार प्रस्तुत किया गया है।

9. आषाढ़ का एक दिन – मोहन राकेश

Mohan Rakesh द्वारा रचित हिंदी नाटक आषाढ़ का एक दिन साल 1958 में प्रकाशित किया गया था। इसे हिंदी नाटक के आधुनिक युग का पहला नाटक भी कहा जाता है।

इस हिंदी नाटक के लिए उन्हें 1951 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। कालिदास के निजी जीवन पर आधारित ‘आषाढ़ का एक दिन’ पाठकों की पहली पसंद रही है। इस उपन्यास में मोहन राकेश ने कालिदास जी के निजी जीवन को नाटक का केंद्र बनाया है।

10. बोल्गा से गंगा – राहुल सांकृत्यायन

राहुल सांकृत्यायन को भारतीय यात्रा वृत्तांतों का जनक भी कहा जाता है। सांकृत्यायन की बोल्गा से गंगा उनके द्वारा लिखी गयी 20 काल्पनिक कहानियों का संग्रह है।

इस संग्रह में कहानियों की शुरुआत 6000 ईसा पूर्व से होती है जोकि साल 1942 में समाप्त होती हैं। इस कहानी संग्रह में सांकृत्यायन ने मानव समाज के आर्थिक ,सामाजिक ,राजनीतिक क्रियाकलापों को बांधने का प्रयास किया है। यह कहानी संग्रह काल्पनिक है।

Best Hindi Novels in Hindi Literature FAQs –

बोल्गा से गंगा किसकी रचना है ?

राहुल सांकृत्यायन द्वारा बोल्गा से गंगा उपन्यास लिखा गया है।

किसे यात्रा वृतांतो का जनक कहा जाता है ?

Rahul Sankrityayan को यात्रा वृतांतो का जनक कहा जाता है।

आषाढ़ का एक दिन किसकी रचना है ?

मोहन राकेश द्वारा आषाढ़ का एक दिन नामक नाटक की रचना की गयी है।

हिंदी साहित्य के 5 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास कौन कौन से हैं ?

Hindi Literatureमें सबसे श्रेष्ठ उपन्यास निर्मला ,तमस,आषाढ़ का एक दिन, आपका बंटी ,मैला आँचल है।

Leave a Comment